PM Kisan Yojana: देश के जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। वहीं, खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसलिए आर्थिक लाभ देने से लेकर कई अन्य तरह की योजनाएं लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, बीमा कवर जैसी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। जबकि किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी चल रही है। इसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में ये लाभ दिया जाता है। अब तक योजना की 11 किस्त जारी हो चुकी है और अब इसकी 12वीं किस्त का सभी को इंतजार है। लेकिन इस बीच कुछ किसान पात्र न होते हुए भी गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे हैं, जिन पर अब कार्रवाई शुरू हो रही है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कहीं इस लिस्ट में आपका नाम तो नहीं, क्योंकि अपात्र किसानों को किस्त के पैसे वापस लौटाने होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62d8de779c6af47a3f789eed","slug":"pm-kisan-yojana-2022-check-farmer-list-here-who-have-to-return-money-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या आपको भी लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे? ऐसे करें अपना नाम चेक लिस्ट में है या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या आपको भी लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे? ऐसे करें अपना नाम चेक लिस्ट में है या नहीं
Thu, 21 Jul 2022 10:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: क्यों किसानों को वपास करने होंगे किस्त के पैसे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Yojana: क्यों किसानों को वपास करने होंगे किस्त के पैसे
- फोटो : istock
अपात्र किसानों की ऐसे चेक करें लिस्ट:-
स्टेप 1
- अगर आप ऑनलाइन तरीके से ये जानना चाहते हैं कि कहीं अपात्र किसान में आप तो नहीं और कहीं आपके ऊपर कार्रवाई होते हुए आपको पैसे तो वापस नहीं करने पड़ेंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ को अपने कंप्यूटर या मोबाइल में खोलना है।
PM Kisan Yojana: क्यों किसानों को वपास करने होंगे किस्त के पैसे
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको वेबसाइट ओपन करने के बाद यहां पर 'फॉर्मर कॉर्नर' वाले ऑप्शन पर जाकर 'रिफंड' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: क्यों किसानों को वपास करने होंगे किस्त के पैसे
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको यहां पर अपना 12 अंकों के आधार नंबर में से, बैंक खाता संख्या में से या फिर मोबाइल नंबर में से कोई एक दर्ज करना है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: क्यों किसानों को वपास करने होंगे किस्त के पैसे
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है। इसके बाद आपके सामने 'गेट डेटा' वाला विकल्प होगा, जिस पर क्लिक कर दें।