फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: गुम या फट जाए राशन कार्ड तो न हों परेशान, इस तरीके से बनवा सकते हैं डुप्लीकेट कार्ड

Thu, 08 Jun 2023 12:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Jun 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
Ration Card Know How To Apply For Duplicate Ration Card Online Know The Process in Hindi
डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

Duplicate Ration Card: आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे नाजाने कितने दस्तावेज हैं, जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती रहती होगी। ठीक ऐसे ही एक दस्तावेज है आपका राशन कार्ड। इससे आप सरकारी राशन की दुकान से राशन तो ले ही सकते हैं। इसके अलावा भी राशन कार्ड कई जगहों पर एक दस्तावेज के तौर पर काम आता है। इन सबके बीच कई लोगों का राशन कार्ड या तो गुम हो जाता है या फिर पुराना होने के कारण फट जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है और अब आप चिंता में हैं कि आपका राशन कार्ड कैसे बनेगा। तो परेशान बिल्कुल न हों क्योंकि आप ऐसी स्थिति में डुप्लीकट राशन कार्ड बेहद आसान तरीके से बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

Ration Card Know How To Apply For Duplicate Ration Card Online Know The Process in Hindi
डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका:-

स्टेप 1

  • आपका राशन कार्ड फट गया है या फिर गुम हो गया है, तो आप डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
Ration Card Know How To Apply For Duplicate Ration Card Online Know The Process in Hindi
डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए लिंक नजर आएगा
  • आपको करना ये है कि इस लिंक पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card Know How To Apply For Duplicate Ration Card Online Know The Process in Hindi
डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा
  • आपको इस फॉर्म को भर देना है
  • इस फॉर्म में आपका नाम, राशन कार्ड नंबर जैसी अन्य जरूरी जानकारियां मांगी जाती हैं, इन्हें भर दें
विज्ञापन
Ration Card Know How To Apply For Duplicate Ration Card Online Know The Process in Hindi
डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फॉर्म भरने के बाद आपको यहां पर मांगे गए दस्तावेज की कॉपी अपलोड करनी है
  • अपलोड करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आपका डुप्लीकेट राशन कार्ड का आवेदन पूरा हा जाएगा
  • इसके बाद आपकी सभी जानकारियां सही पाए जाने पर आपको कुछ दिनों के भीतर डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed