Ration Card e-KYC Last Date: केंद्र सरकार देश में कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसमें आवास, पेंशन, बीमा, आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना गरीबों को राशन मुहैया कराने का काम करती है और वो भी बिल्कुल मुफ्त में। दरअसल, कोविड के वक्त से केंद्र सरकार मुफ्त राशन का लाभ दे रही है और लगभग 80 करोड़ लोग इसका लाभ ले रहे हैं। इन सबके बीच अब राशन कार्डधारकों को आपूर्ति विभाग और खाद्य व रसद विभाग की तरफ से ई-केवाईसी करवाने को कहा गया है। ये काम राशन डीलर्स को पूरा करवाना है जिसकी अब नई आखिरी तारीख भी सामने आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं आप किस तारीख तक और कैसे इसे करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"667f8b755e95c050f60b7add","slug":"ration-card-e-kyc-what-is-the-last-date-to-get-e-kyc-done-for-ration-card-2024-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card e-KYC: ई-केवाईसी करवाने की ये है नई आखिरी तारीख, फटाफट करवा लें वरना हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card e-KYC: ई-केवाईसी करवाने की ये है नई आखिरी तारीख, फटाफट करवा लें वरना हो सकती है दिक्कत
Sat, 29 Jun 2024 09:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 29 Jun 2024 09:52 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Istock
कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी?
स्टेप 1
- अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है
- अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपको राशन लेने में दिक्कतें हो सकती हैं
- इसलिए आपको पहले तो अपनी राशन की दुकान पर जाना है और साथ में उन सभी लोगों को जाना है जिनका नाम राशन कार्ड में है
राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अपने साथ राशन कार्ड जरूर ले जाएं
- फिर यहां पर अपने राशन डीलर से मिलें और उसे बताएं कि आपको ई-केवाईसी करवानी है
- इसके बाद वे पोस मशीन में आपके सभी सदस्यों के फिंगर प्रिंट लेकर आपकी ई-केवाईसी कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : istock
ये है आखिरी तारीख
- आपूर्ति विभाग और खाद्य व रसद विभाग की तरफ से पहले राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए 30 जून 2024 का समय दिया गया था, लेकिन अब इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है और अब आप 30 सितंबर 2024 तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : istock
ई-केवाईसी क्यों करवाई जा रही है?
- मौजूदा समय में मुफ्त राशन का लाभ लगभग 80 करोड़ लोग लेते हैं, लेकिन कई राशन कार्डधारक ऐसे भी हैं जिनके किसी सदस्य का निधन हो चुका है या वो एक्टिव नहीं है आदि। पर उस सदस्य के नाम से हर माह राशन जा रहा है। इसलिए नियमों के मुताबिक, ऐस सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटवाने के लिए उपभोक्ता को पाबंद किया जाएगा, ताकि एक्टिव सदस्यों को ही राशन मिल सके।