फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card e-KYC: बेहद पास है आखिरी तारीख, राशन कार्डधारक जल्द करवा लें ई-केवाईसी

Sat, 22 Jun 2024 11:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 Jun 2024 11:51 AM IST
विज्ञापन
Ration Card e-KYC Last Date: By what date can ration card holders get e-KYC done
राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी। - फोटो : Amar Ujala

Ration Card e-KYC Last Date Details in Hindi: क्या आप किसी योजना से जुड़े हैं? क्योंकि जब आप किसी योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे- देश में गरीब वर्ग को मुफ्त राशन का लाभ दिया जा रहा है। कोविड के समय केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की थी और ये अगले पांच साल तक और जारी रहेगी। वहीं, अगर आप भी सरकारी दुकान से राशन लेते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको ई-केवाईसी करवानी होगी जिसकी आखिरी तारीख बेहद पास है। आपूर्ति विभाग और खाद्य व रसद विभाग की तरफ से ई-केवाईसी करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। तो चलिए जानते हैं ये आखिरी तारीख क्या है और आप कैसे ई-केवाईसी करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ration Card e-KYC Last Date: By what date can ration card holders get e-KYC done
राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी। - फोटो : istock

कहां और कैसे करवाएं ई-केवाईसी?

  • अगर आप भी सरकारी राशन का लाभ लेते हैं तो आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए अपनी राशन की दुकान पर जाकर राशन डीलर से मिलना है। यहां पर आपको पोस मशीन में अपने फिंगर प्रिंट देने हैं जिसके बाद आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी। ध्यान रहे कि राशन कार्ड में परिवार के जितने सदस्यों के नाम है उन सभी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
Ration Card e-KYC Last Date: By what date can ration card holders get e-KYC done
राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी। - फोटो : istock
  • दरअसल, कई राशन कार्ड में ऐसे नाम भी हैं जिनकी शादी हो गई है या फिर किसी सदस्य का निधन हो चुका है। बावजूद इसके उस सदस्य के नाम पर हर महीने राशन जा रहा है। ऐसे में नियमों के मुताबिक, इन सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटवाने के लिए उपभोक्ता को पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card e-KYC Last Date: By what date can ration card holders get e-KYC done
राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी। - फोटो : istock

फर्जी लोगों से बचकर

  • आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना है कि अगर आपके पास कोई मैसेज आता है जिसमें ई-केवाईसी करवाने के लिए लिंक दिया जाता है या फिर कोई कॉल पर आपको राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी करने के लिए कहता है, तो ऐसे किसी मैसेज या कॉल पर विश्वास न करें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने राशन डीलर से ही संपर्क करें।
विज्ञापन
Ration Card e-KYC Last Date: By what date can ration card holders get e-KYC done
राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी। - फोटो : Istock

अभी ये है आखिरी तारीख

  • राशन कार्डधारकों को आपूर्ति विभाग और खाद्य व रसद विभाग की तरफ से ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 दी गई है। सभी राशन डीलर्स को इस तारीख तक ई-केवाईसी करवाने का लक्ष्य दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed