Rajasthan Government Free Smartphone Yojana: देश में केंद्र और कई राज्य सरकारें लोगों को शिक्षा, रोजगार, कृषि आदि विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राजस्थान सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन दे रही है। स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त वॉयस कॉल के साथ इंटरनेट की सुविधा भी दी जा रही है। राजस्थान सरकार की इस योजना के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। ऐसे में अगर आप भी इस स्कीम के बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम इस खबर के माध्यम से आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। राज्य में रह रही कई महिलाएं सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रही हैं।
Free Smartphone: खुशखबरी, सरकार दे रही है मुफ्त स्मार्टफोन, तुरंत ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन