Indian Railways Rule for AC in Winters: भारतीय ट्रेन से रोजाना काफी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। कोई स्लिपर क्लास तो कोई एसी और कोई जनरल बोगी में अपना सफर करता है। अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी है, तो कई रूट ऐसे भी हैं जहां आपको कई महीनों पहले ही बुकिंग करवाना पड़ती है क्योंकि इन रूट की गाड़ियों से काफी लोग यात्रा करते हैं। जैसे- बिहार की कई गाड़ियां और यूपी के कई शहरों को जाने वाली ट्रेनें आदि। ट्रेन के अगर एसी कोच में आप सफर करते हैं, तो गर्मी के मौसम में आपको काफी राहत मिलती होगी। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि सर्दी में एसी कोच में एसी चलते नहीं, तो फिर भारतीय रेलवे क्यों एसी का चार्ज यात्रियों से लेता है? शायद नहीं, तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"651fe5767b9c04e1e802fb2b","slug":"railways-rule-when-the-ac-of-the-train-remains-switched-off-in-winter-then-why-does-the-railways-charge-for-it-2023-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: सर्दियों में नहीं चलता ट्रेनों में एसी तो फिर रेलवे क्यों लेता है उसका चार्ज? यहां जानें कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: सर्दियों में नहीं चलता ट्रेनों में एसी तो फिर रेलवे क्यों लेता है उसका चार्ज? यहां जानें कारण
Fri, 06 Oct 2023 04:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 06 Oct 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे सर्दियों में एसी का चार्ज यात्रियों से क्यों लेता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे सर्दियों में एसी का चार्ज यात्रियों से क्यों लेता है?
- फोटो : istock
- दरअसल, भारतीय ट्रेन में एसी के कई कोच होते हैं। इनमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, चेयर कार आदि शामिल हैं। इन सभी कोचों में एसी चलता है और रेलवे यात्रियों से उनके टिकट में एसी का चार्ज भी जोड़ता है।
भारतीय रेलवे सर्दियों में एसी का चार्ज यात्रियों से क्यों लेता है?
- फोटो : istock
- वहीं, गर्मी में तो ट्रेन में एसी चलता है, इसलिए रेलवे का चार्ज लेना समझ आता है। पर सर्दी का क्या? दरअसल, यहां आपको समझना होगा कि जिस तरह से गर्मी के मौसम में ट्रेन के एसी कोच को ठंडा करने के लिए एसी का इस्तेमाल होता है। ठीक उसी तरह रेलवे सर्दियों में एसी का इस्तेमाल कोच को गर्म रखने के लिए भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे सर्दियों में एसी का चार्ज यात्रियों से क्यों लेता है?
- फोटो : istock
- आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि जब सर्दियों में बाहर का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच तक हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेन के एसी कोच का तापमान 16 से 22 डिग्री तक रखा जाता है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे सर्दियों में एसी का चार्ज यात्रियों से क्यों लेता है?
- फोटो : istock
कैसे होता है गर्म कोच?
- जिस तरह से गर्मियों में एसी चलाया जाता है, उसी तरह से सर्दियों में कोच को गर्म रखने के लिए एसी में लगे हीटर को चलाया जाता है। यही नहीं, ब्लोअर चलाकर भी पूरे कोच में गर्म हवा पहुंचाने का काम भी किया जाता है और इसी का चार्ज यात्रियों से लिया जाता है।