फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: क्या है बीएच सीरीज नंबर प्लेट और कौन लगवा सकता है अपनी गाड़ी में? यहां जानें सबकुछ आसान शब्दों में

Fri, 06 Oct 2023 02:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Oct 2023 02:19 PM IST
विज्ञापन
BH Series Number Plate Registration Process and Benefits check Here all details
बीएच नंबर प्लेट के क्या फायदे हैं? - फोटो : Amar Ujala

What is BH Series Number Plate: आप जब भी गाड़ी खरीदते हैं, तो आपको इसका रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। वहीं, गाड़ी खरीदने के कुछ दिनों के भीतर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट भी आ जाती है। अगर आपने गाड़ी दिल्ली से ली है, तो नंबर दिल्ली का आता है और अगर गाड़ी यूपी से ली गई है, तो नंबर प्लेट उत्तर प्रदेश की आती है। जैसे- दिल्ली के लिए डीएल से नंबर शुरू होते हैं, तो वहीं उत्तर प्रदेश के लिए नंबर यूपी से शुरू होते हैं। पर इन दिनों आपने कुछ गाड़ियों पर एक अलग नंबर प्लेट भी देखी होगी, जिसका नंबर बीएच से शुरू हो रहा होगा? और जाहिर है ये देखकर आप ये सोच में पड़ गए होंगे कि ये कैसा नंबर है? क्या हम भी इस नंबर प्लेट को अपनी गाड़ी में लगवा सकते हैं? आदि, तो चलिए इन सब सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं और जानते हैं कि ये बीएच नंबर प्लेट है क्या? अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

BH Series Number Plate Registration Process and Benefits check Here all details
बीएच नंबर प्लेट के क्या फायदे हैं? - फोटो : Amar Ujala

क्या है बीएच नंबर प्लेट?

  • बीएच नंबर प्लेट को भारत सीरीज नंबर प्लेट कहा जाता है। ऐसी नंबर प्लेट जिस गाड़ी पर लगी होती है, वो पूरे भारत में मान्य है। इस नंबर प्लेट में सबसे पहले इसमें 21, 22, 23 जैसे अंक लिख होते हैं, ये गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कब हुआ ये दर्शाते हैं। इसके बाद इसमें बीएच लिखा होता है जिसका मतलब भारत होता है।
BH Series Number Plate Registration Process and Benefits check Here all details
बीएच नंबर प्लेट के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock

कौन ले सकता है?

  • बात अगर इसके लेने की करें, तो मौजूदा समय में वो सरकारी कर्मचारी इसका लाभ ले सकते हैं, जिनका ट्रांसफर दूसरे राज्यों में किया जाता है
  • निजी कंपनियों के वो कर्मचारी भी ये नंबर प्लेट लगवा सकते हैं, जिनके दफ्तर कम से कम चार राज्यों में हैं और उन्हें वहां ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए दस्तावेजों की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BH Series Number Plate Registration Process and Benefits check Here all details
बीएच नंबर प्लेट के क्या फायदे हैं? - फोटो : Istock

ऐसे ले सकते हैं:-

स्टेप 1

  • अगर आप नई गाड़ी खरीद रहे हैं और आपको बीएच नंबर प्लेट लगवानी है, तो नियमों के तहत डीलर को वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा
  • संबंधित दस्तावेज की कॉपी लगानी होगी और ऑनलाइन इसका शुल्क भरना होगा
विज्ञापन
BH Series Number Plate Registration Process and Benefits check Here all details
बीएच नंबर प्लेट के क्या फायदे हैं? - फोटो : pixabay

स्टेप 2

  • फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आरटीओ की तरफ से आपको बीएच नंबर जारी कर दिया जाता है
  • ध्यान रहे कि जिस राज्य से भी आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हुआ, उस राज्य के रजिस्ट्रेशन के दफ्तर से एनओसी लेना अनिवार्य है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed