PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility: आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर दूर-दराज स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में, लेकिन अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जैसे:- बीती 17 सितंबर को केंद्र सरकार ने 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना' की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापार करने वाले लोगों को लाभ दिया जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता सूची क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"652681f337e3fbd8bf042ac9","slug":"pvy-who-is-eligible-of-pm-vishwakarma-yojana-check-full-list-here-2023-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से और कौन नहीं? यहां जानें सबकुछ आसान शब्दों में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से और कौन नहीं? यहां जानें सबकुछ आसान शब्दों में
Wed, 11 Oct 2023 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 11 Oct 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना का कौन लाभ ले सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना का कौन लाभ ले सकता है?
- फोटो : istock
दरअसल, जानेंगे कि कौन लोग विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं, लेकिन उससे पहले आप ये जरूर जान लें कि अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आपकी उम्र 18 साल होना अनिवार्य है। अगर आपकी उम्र इससे कम है, तो आप इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं। तो चलिए अब पात्रता के बारे में जानते हैं।
पीएम विश्वकर्मा योजना का कौन लाभ ले सकता है?
- फोटो : Istock
ये है योजना के लिए पात्रता सूची:-
- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत वो लोग लाभ ले सकते हैं, जो राजमिस्त्री है, जो नाव निर्माता हैं,
- जो ताला बनाने वाले हैं, अस्त्रकार,
- मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले,
- पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता,
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना का कौन लाभ ले सकता है?
- फोटो : Istock
- लोहार, सुनार, गुड़िया और खिलौना निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, फिशिंग नेट निर्माता और नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग इस योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना का कौन लाभ ले सकता है?
- फोटो : istock
आवेदन का तरीका ये है
- अगर आप ऊपर दी गई सूची के अंतर्गत हैं, तो आप इस विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं। ऐसे में फिर आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है। यहां पर कुछ दस्तावेजों की मदद से आपका आवेदन कर दिया जाता है।