फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर आपका भी है ऐसा पीवीसी आधार कार्ड तो आज ही बदलें, वरना हो सकती है दिक्कत

Thu, 12 Oct 2023 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Oct 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
PVC Aadhaar Card: According to UIDAI which PVC Aadhar cards are declared invalid check details
मान्य पीवीसी आधार कार्ड कहां से बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Invalid PVC Aadhaar: जब भी किसी ऐसे दस्तावेज की बात होती है जिसकी जरूरत लगभग हर एक काम के लिए पड़ती है, तो इसमें आधार कार्ड का नाम सबसे पहले नजर आता है। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार में कार्डधारक की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती है। ऐसे में बैंक में खाता खुलवाने से लेकर सिम कार्ड लेने जैसे जरूरी कामों के अलावा सरकारी योजनाओं को लाभ लेने के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है। वहीं, दूसरी तरफ पीवीसी आधार कार्ड आने के बाद कई लोगों ने ये भी बनवाएं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पीवीसी आधार कार्ड ऐसे भी हैं, जो अमान्य हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे जान सकते हैं कि आपका पीवीसी आधार मान्य है या अमान्य। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PVC Aadhaar Card: According to UIDAI which PVC Aadhar cards are declared invalid check details
मान्य पीवीसी आधार कार्ड कहां से बनवा सकते हैं? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

ये पीवीसी कार्ड अमान्य

  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति ने साइबर कैफे या अन्य जगहों से पीवीसी आधार कार्ड बनवाया है, तो ये अमान्य है क्योंकि ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है।
PVC Aadhaar Card: According to UIDAI which PVC Aadhar cards are declared invalid check details
मान्य पीवीसी आधार कार्ड कहां से बनवा सकते हैं? - फोटो : istock
  • इसलिए अगर आपके पास भी ऐसा आधार कार्ड है, तो इसकी जगह आप यूआईडीएआई द्वारा जारी किए गए पीवीसी आधार कार्ड को बनवा सकते हैं। इसे बनवाना बेहद आसान है और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जहां पर सिर्फ 50 रुपये में आपका काम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PVC Aadhaar Card: According to UIDAI which PVC Aadhar cards are declared invalid check details
मान्य पीवीसी आधार कार्ड कहां से बनवा सकते हैं? - फोटो : Istock

यूआईडीएआई द्वारा जारी किए जा रहे पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1

  • यूआईडीएआई द्वारा जारी किए जा रहे पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'माय आधार' के सेक्शन में 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
PVC Aadhaar Card: According to UIDAI which PVC Aadhar cards are declared invalid check details
मान्य पीवीसी आधार कार्ड कहां से बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें
  • फिर 'सेंड ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed