फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या फ्लाइट में शराब ले जा सकते हैं आप? यहां जानिए पूरे नियम

Thu, 12 Oct 2023 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Oct 2023 03:50 PM IST
विज्ञापन
How many bottles of liquor can you carry on a domestic flight check details
घरेलू फ्लाइट में शराब ले जाने का क्या नियम है? - फोटो : Amar Ujala

Domestic Flight Rules For Liquor: एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के वाहन का इस्तेमाल करते हैं। कोई बस, ट्रेन या अपने वाहन का, तो कोई हवाई यात्रा करता है। आप ने कभी न कभी तो घरेलू या अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से यात्रा की होगी या आप प्लान बना रहे होंगे? ऐसे में आपको इसमें ये नियम जान लेना चाहिए कि आप अपने संग कितना सामान ले जा सकते हैं। इसके अलावा फ्लाइट में शराब ले जाने को लेकर भी सख्त नियम हैं। अगर आपके मन में भी ये सवाल चल रहा है कि आप घरेलू फ्लाइट में अपने साथ कितनी शराब की बोतलें ले जा सकते हैं? तो आप इस बारे में यहां विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

How many bottles of liquor can you carry on a domestic flight check details
घरेलू फ्लाइट में शराब ले जाने का क्या नियम है? - फोटो : Amar Ujala
  • सबसे पहले आप ये जान लीजिए कि घरेलू फ्लाइट में शराब की बोतल ले जाने को लेकर एयरलाइंस और अधिकारियों की तरफ से सख्त नियम और दिशानिर्देश पहले से ही दिए गए हैं। ऐसे में इनका पालन करना सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य होता है और इनका उल्लंघन करने पर आपके खिलाफ उचित कार्रवाई हो सकती है।
How many bottles of liquor can you carry on a domestic flight check details
घरेलू फ्लाइट में शराब ले जाने का क्या नियम है? - फोटो : Amar Ujala

घरेलू फ्लाइट में कितनी शराब ले जा सकते हैं यात्री?

  • अगर आप भी फ्लाइट में शराब ले जाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कुछ शर्तों के अनुसार यात्री अपने चेक इन किए गए सामान में पांच लीटर यानी लगभग 1.3 गैलन तक शराब ले जा सकते हैं। पर इसके लिए ये भी देखना जरूरी होता है कि अल्कोहल का प्रतिशत इसमें कितना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How many bottles of liquor can you carry on a domestic flight check details
घरेलू फ्लाइट में शराब ले जाने का क्या नियम है? - फोटो : Amar Ujala
  • दरअसल, मादक पेय पदार्थ में अल्कोहल की मात्रा 70 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। दूसरी तरफ अगर शराब में 24 प्रतिशत के कम अल्कोहल है, तो इसे ले जाने की कोई सीमा नहीं है। इस स्थिति में आप एयरलाइन की कुल बैगेज पॉलिसी के भीतर यात्री कितनी भी बोतलें ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
How many bottles of liquor can you carry on a domestic flight check details
घरेलू फ्लाइट में शराब ले जाने का क्या नियम है? - फोटो : Amar Ujala

इन बातों को न भूलें:-

  • अगर आपको घरेलू फ्लाइट में शराब ले जानी है, तो ऊपर बताए गए नियम के मुताबिक इसमें अल्कोहल की मात्रा पर ये निर्भर करता है
  • इसके अलावा शराब का अपनी ओरिजिनल रिटेल पैकेजिंग में होना अनिवार्य है
  • साथ ही बोतल में से रिसाव न हो आदि के लिए बोतल को उचित रूप से पैक करना भी जरूरी है। अगर आप ये सभी शर्ते पूरी करते हैं, तो आप फ्लाइट में तय लिमिट के हिसाब से शराब लेकर जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed