भारत में बड़े पैमाने पर लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करते हैं। देश में इस स्कीम को एक अच्छे रिटायरमेंट सेविंग प्लान के रूप में देखा जाता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते किसी और स्कीम की बजाए भारत में लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड में इन्वेस्ट करना ज्यादा पंसद करते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के एक्ट 80C के तहत छूट भी मिलती है। यह एक छोटी बचत योजना है। इसमें आपको मैच्योरिटी के समय सम एश्योर्ड रिटर्न भी मिलता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिल रहा है। वहीं कई मर्तबा किसी जरूरी कार्य के चलते निवेशकों को पीपीएफ खाते से पैसे को निकालने की जरूरत पड़ जाती है। अगर आप भी अपने पीपीएफ खाते से पैसों को निकालने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में -
PPF: समय से पहले निकालने जा रहे हैं पीपीएफ खाते से पैसे, तो जान लें ये नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 19 Apr 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन