Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
IRCTC Thailand Singapore And Malaysia Tour Package From Indore Check Complete Details
{"_id":"6727448792c6e8ed9908cbc6","slug":"irctc-thailand-singapore-and-malaysia-tour-package-from-indore-check-complete-details-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया
अगर आप नवंबर महीने में किसी दूसरे देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEST OF ASIA-THREE IN ONE है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। ये तीनों ही देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत बीच के कारण दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं।
यहां के खान-पान, वेशभूषा और संस्कृति की चर्चा दुनियाभर में की जाती है। इसके अलावा यहां आपको कई शानदार जगहें भी देखने को मिलेंगी। ऐसे में अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह टूर पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड तीनों देशों में कुल 11 रातों और 12 दिनों के लिए घुमाया जाएगा। इसका पैकेज कोड WBO037 है। इस टूर की शुरुआत 9 नवंबर को इंदौर से हो रही है।
3 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। फ्लाइट के अलावा आपको कैब और बस की सुविधा भी मिलेगी। पैकेज के अंतर्गत आपको इन तीनों देशों के लोकप्रिय और चर्चित स्थानों पर घुमाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : AdobeStock
यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी करेगा। इसके अलावा पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 2,06,000 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,59,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 1,59,000 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।