Public Provident Fund: बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखना ज्यादा अच्छा ऑप्शन नहीं है। आपको अपनी सेविंग्स को किसी अच्छी स्कीम्स में निवेश करना चाहिए, जहां से रिटर्न मिलने की अच्छी संभावना होती है। देश में ज्यादातर लोग सुरक्षित निवेश के विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां से एक निश्चित रिटर्न मिलता रहे और बाजार जोखिमों का खतरा भी न हो। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है।
PPF: इस सरकारी योजना में 12,500 निवेश पर मैच्योरिटी के समय मिलेंगे गारंटीड 40.68 लाख, जानिए क्या है स्कीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीएफ में आप 15 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
मौजूदा ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर अगर आप हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके हर साल 1,50,000 रुपये का निवेश पब्लिक प्रोविडेंट फंड में करते हैं।
Land Registration: क्या होती है रजिस्ट्री? जानिए कैसे किया जाता है जमीन का रजिस्ट्रेशन
ऐसे में 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आप कुल 40,68,209 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 22,50,000 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर कुल 18,18,209 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा।
ऐसे में 15 सालों के बाद आपके पास कुल 40,68,209 रुपये होंगे। इन पैसों की मदद से आप अपनी बिटिया की शादी या भविष्य से जुड़े दूसरे प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं।
IRCTC Tour Package: अब गोवा का प्लान होगा पूरा, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराये