फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF Account: बंद हो गया है पीपीएफ खाता, तो आज ही कराएं चालू, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Wed, 02 Feb 2022 06:42 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 02 Feb 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Public Provident Fund if ppf account is closed then start it soon otherwise will be many loss
आज ही चालू कराएं बंद पड़ा पीपीएफ खाता, वरना होंगे ये नुकसान - फोटो : Istock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ निवेश के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय और भरोसेमंद माना जाता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड आम लोगों के बीच एक बेहद जानी मानी स्मॉल सेविंग स्कीम है। ये सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला एक ऐसा छोटा बचत साधन है जो आपको वित्तीय योजना बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही ये सबसे सुरक्षित निवेश का एक विकल्प है। इसमें किसी भी तरह के नुकसान का खतरा नहीं होता है। लेकिन कभी-कभी किसी वजह से पीपीएफ खाता बंद हो जाता है। अगर किसी का भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट बंद हो जाता है, तो इसे जल्द से जल्द शुरू करवा लेना चाहिए, क्योंकि इनएक्टिव पीपीएफ खाते की वजह से आपको कई नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि पीपीएफ खाता इनएक्टिव क्यों हो जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर पीपीएफ खाता क्यों बंद हो जाता है और इसके क्या नुकसान हैं... 

Public Provident Fund if ppf account is closed then start it soon otherwise will be many loss
आज ही चालू कराएं बंद पड़ा पीपीएफ खाता, वरना होंगे ये नुकसान - फोटो : Amar Ujala
क्यों बंद होता है पीपीएफ खाता?
  • पीपीएफ खाते में खाताधारक को हर साल कम से कम 500 रुपये डालने पड़ते हैं। ये काम 15 साल तक करना पड़ता है। कई बार लोग किसी वजह से खाते में न्यूनतम राशि भी नहीं डाल पाते जिसकी वजह से खाता बंद जाता है। 
Public Provident Fund if ppf account is closed then start it soon otherwise will be many loss
आज ही चालू कराएं बंद पड़ा पीपीएफ खाता, वरना होंगे ये नुकसान - फोटो : PIXABAY
ये हैं नुकसान 
  • दरअसल, पीपीएफ खाते में जमा रकम पर लोन लिया जा सकता है। लेकिन अगर आपका पीपीएफ खाता इनएक्टिव हो गया है तो, आपको ये लाभ भी नहीं मिल पाएगा। 
  • साथ ही खाताधारक बंद पड़े पीपीएफ खाते के अलावा कोई अन्य पीपीएफ अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो इसकी इजाजत नहीं मिलेगी, क्योंकि ऐसा कोई नियम नहीं है। किसी एक व्यक्ति के दो पीपीएफ खाते नहीं हो सकते हैं। इसलिए आपको अपना पुराना खाता फिर से चालू करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Public Provident Fund if ppf account is closed then start it soon otherwise will be many loss
आज ही चालू कराएं बंद पड़ा पीपीएफ खाता, वरना होंगे ये नुकसान - फोटो : Pixabay
दोबारा कैसे चालू कराएं बंद पीपीएफ खाता?
  • पीपीएफ अकाउंट फिर से चालू करने के लिए आपको उस बैंक या डाक घर में जाना होगा जहां यह खुला है। आपको यहां खाता दोबारा चालू कराने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। 
विज्ञापन
Public Provident Fund if ppf account is closed then start it soon otherwise will be many loss
आज ही चालू कराएं बंद पड़ा पीपीएफ खाता, वरना होंगे ये नुकसान - फोटो : pixabay
  • फॉर्म भरने के बाद आपको बकाया रकम का भुगतान करना होगा। इस भुगतान के साथ आपको हर साल के हिसाब से 50 रुपये की पेनाल्टी भी देनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका खाता फिर से एक्टिव हो जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed