Premium Petrol vs Normal Petrol Difference: मीडिल इस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारतीय खुदरा ईंधन बाजार पर दिखना शुरु हो गया है। पुणे में ईंधन की कीमतों में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया है, जहां 'स्पीड' और 'पावर' जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2.09 रुपये प्रति लीटर की सीधी बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद प्रीमियम पेट्रोल का भाव 111.68 रुपये से बढ़कर अब 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली-NCR में भी 2 से 3 रुपये तक प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है।
{"_id":"69bd2e184f000ddefe06e9ad","slug":"premium-vs-normal-petrol-price-premium-petrol-hiked-by-2-3-rupees-know-in-hindi-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Petrol Price: क्या होता है प्रीमियम और नॉर्मल पेट्रोल में अंतर? जानें किसकी कितनी है कीमत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Petrol Price: क्या होता है प्रीमियम और नॉर्मल पेट्रोल में अंतर? जानें किसकी कितनी है कीमत
Fri, 20 Mar 2026 08:44 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 20 Mar 2026 08:44 PM IST
सार
Speed And Power Petrol Prices: इन दिनों प्रीमियम पेट्रोल की कीमत कई शहरों में बढ़ रही है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि नॉर्मल पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल में क्या अंतर है? आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानते हैं कि आपकी गाड़ी के लिए कौन सा तेल बेस्ट है?
विज्ञापन
पेट्रोल की कीमतों में इजाफा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
petrol pump
- फोटो : Adobe stock
क्या है प्रीमियम और नॉर्मल पेट्रोल में तकनीकी अंतर?
ये भी पढ़ें- क्या पता आपकी गाड़ी का भी कट गया है चालान और आपको पता ही नहीं? ऐसे करें चेक
- प्रीमियम और नॉर्मल पेट्रोल के बीच सबसे बड़ा अंतर 'ऑक्टेन नंबर' का होता है।
- हाई ऑक्टेन नंबर का मतलब है कि ईंधन इंजन के भीतर 'नॉकिंग' (खराब आवाज) को रोकता है और अधिक दबाव झेल सकता है, जिससे कम्बशन और अच्छे से होता है।
- सामान्य पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर आमतौर पर 87-91 होता है, जबकि प्रीमियम पेट्रोल (जैसे स्पीड या पावर) का ऑक्टेन नंबर 93-95 या उससे अधिक होता है।
ये भी पढ़ें- क्या पता आपकी गाड़ी का भी कट गया है चालान और आपको पता ही नहीं? ऐसे करें चेक
petrol pump
- फोटो : Adobe stock
इंजन की सेहत और परफॉरमेंस पर असर
- प्रीमियम पेट्रोल में विशेष 'एडिटिव्स' मिलाए जाते हैं, जो इंजन के भीतर कार्बन जमा होने से रोकते हैं।
- यह ईंधन विशेष रूप से हाई-परफॉरमेंस वाली कारों और स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए बनाया गया है।
- अगर आपकी गाड़ी का मैनुअल 'हाई ऑक्टेन' ईंधन की सलाह देता है, तो प्रीमियम पेट्रोल के इस्तेमाल से न सिर्फ पिक-अप बेहतर होता है, बल्कि लंबे समय में इंजन की मरम्मत का खर्च भी कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप (सांकेतिक सस्वीर)
- फोटो : AI
कीमतों में अंतर का गणित और वैश्विक कारण
ये भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder Rule: न हो डिलीवरी, तो क्या करें? जानें कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर
- पुणे में हुई ताजा बढ़ोतरी के बाद प्रीमियम और नॉर्मल पेट्रोल के बीच का अंतर अब और बढ़ गया है।
- सामान्य पेट्रोल को स्थिर रखकर सरकार और तेल कंपनियां आम आदमी के परिवहन खर्च को नियंत्रित रखने की कोशिश कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder Rule: न हो डिलीवरी, तो क्या करें? जानें कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर
विज्ञापन
टायर
- फोटो : Adobe Stock
आपकी गाड़ी के लिए कौन सा बेहतर?
अगर आप एक साधारण बाइक या बजट कार चलाते हैं, तो सामान्य पेट्रोल आपके लिए पर्याप्त है।
लेकिन लग्जरी या टर्बो-चार्ज्ड इंजन वाली गाड़ियों के लिए प्रीमियम पेट्रोल एक निवेश की तरह है, जो इंजन को लंबी उम्र देता है।
आज के इस बदलते दौर में ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अपनी ड्राइविंग आदतों में सुधार करना और सही ईंधन का चुनाव करना ही स्मार्ट विकल्प है।
अगर आप एक साधारण बाइक या बजट कार चलाते हैं, तो सामान्य पेट्रोल आपके लिए पर्याप्त है।
लेकिन लग्जरी या टर्बो-चार्ज्ड इंजन वाली गाड़ियों के लिए प्रीमियम पेट्रोल एक निवेश की तरह है, जो इंजन को लंबी उम्र देता है।
आज के इस बदलते दौर में ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अपनी ड्राइविंग आदतों में सुधार करना और सही ईंधन का चुनाव करना ही स्मार्ट विकल्प है।