फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana Benefits: योजना में आवेदन के लिए कौन है पात्र? यहां जानें

Thu, 09 Jan 2025 05:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Jan 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Who is Eligible For PM Vishwakarma Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनसे जुड़कर आप लाभ ले सकते हैं। बशर्ते अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तभी आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इसमें कई अलग-अलग तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसको केंद्र सरकार चलाती है।



इस योजना के अंतर्गत 18 पांरपरिक व्यापारों को लाभ देने का काम किया जाता है जिसमें कई आर्थिक लाभ शामिल हैं। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

मिलने वाले लाभ ये हैं

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • कुछ दिनों की ट्रेनिंग लाभार्थियों को दी जाती है जिसके लिए आपको प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • सस्ती ब्याज दरों पर और बिना गारंटी पर पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो जान लें कि कौन लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसमें जो लोग शामिल हैं उसमें मालाकार, धोबी, दर्जी, लोहार, सुनार, गुड़िया और खिलौना निर्माता, मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं, राजमिस्त्री हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, जो नाव निर्माता हैं पत्थर तोड़ने वाले है, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं, आप ताला बनाने वाले हैं या अस्त्रकार हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग हैं, फिशिंग नेट निर्माता और नाई हैं तो आप आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप पात्रता सूची में हैं तो आप आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं। ऐसे में आप आवेदन के लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र जा सकते हैं। यहां पर जाकर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है। इसके बाद आप बतौर लाभार्थी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed