फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election: क्या आपका भी नहीं बना वोटर आईडी कार्ड? तो जानें कैसे कर पाएंगे दिल्ली में मतदान

Thu, 09 Jan 2025 03:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Jan 2025 03:19 PM IST
सार

Delhi Elections 2025: दिल्ली में चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। ऐसे में अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे वोट डाल पाएंगे।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Know Voting process and How to get your Voter ID Card
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट? - फोटो : Amar Ujala

Voting Rules in India: चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियों, उम्मीदवारों और लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। सभी लोग अपनी-अपनी तैयारियों में लग जाते हैं। जहां पार्टियां अपने उम्मीदवारों को टिकट देती है और फिर वे प्रचार-प्रसार करते हैं, तो दूसरी तरफ लोग भी अपना मन बनाते हैं कि उन्हें किस उम्मीदवार के पक्ष में वोट करना है और किसके पक्ष में नहीं। इसी क्रम में अब दिल्ली में चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी 2025 को परिणाम घोषित किए जाएंगे।



ऐसे में अगर आप भी मतदान करने जाएंगे तो आपको इस दौरान वोटर आईडी कार्ड चाहिए होता है, लेकिन अगर आपका ये नहीं बना है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप यहां जान सकते हैं कि ऐसी स्थिति में आप कैसे मतदान कर सकते हैं और अपने पसंदीदा उम्मीदवार को विजय बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बिना वोटर आईडी कार्ड कैसे मतदान किया जा सता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Delhi Election 2025 Know Voting process and How to get your Voter ID Card
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट? - फोटो : Adobe Stock

नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो ऐसे कर सकते हैं मतदान:-

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। बस इसके लिए आपके पास कुछ अन्य दस्तावेजों में से एक होना जरूरी है। आप दस्तावेजों की सूची नीचे देख सकते हैं:-
 

  • अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आप मतदान कर सकते हैं
  • जिन लोगों के पास मनरेगा जॉब कार्ड है वो भी वोट डाल सकते हैं
Delhi Election 2025 Know Voting process and How to get your Voter ID Card
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, लेकिन बैंक की पासबुक है तो आप मतदान कर सकते हैं
  • अगर आपके पास पैन कार्ड या बीमा स्मार्ट कार्ड है तो भी वोट डाला जा सकता है
  • पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस से भी मतदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Election 2025 Know Voting process and How to get your Voter ID Card
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट? - फोटो : Adobe Stock

पर इस बात का रखना होता है ध्यान

  • अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आप पिछली स्लाइड्स में बताए गए दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए मतदान कर सकते हैं। पर यहां पर एक बात का ध्यान रखना है कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में है सिर्फ वे ही इस तरह से वोट डाल सकते हैं। वहीं, जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वे मतदान नहीं कर सकते फिर चाहे उनके पास वोटर आईडी कार्ड ही क्यों न हो।
विज्ञापन
Delhi Election 2025 Know Voting process and How to get your Voter ID Card
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट? - फोटो : Adobe Stock

किसका बनता है वोटर आईडी कार्ड?

  • अगर आप भी वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो जान लें कि ये उन लोगों का बनता है जिनकी उम्र 18 साल पूरी हो गई हो। साथ ही जो लोग भारत के नागरिक हैं। अगर आप इन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं तो आप वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed