PM Shram Yogi Mandhan Yojana: सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें तो वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए जरूरतमंद और पात्र लोगों को लाभ दिए जाते हैं। जैसे- हमारे देश में जो श्रमिक दिहाड़ी मजदूरी या श्रम करके अपना जीवन यापन करते हैं उनके लिए भी कई योजनाएं हैं जिनमें से एक है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत आपको 3 हजार रुपये महीने की पेंशन दी जाती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और ये लाभ आपको कैसे मिलता है उस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
मजदूरों के लिए ये है शानदार योजना: सरकार देती है हर महीने 3 हजार रुपये, जानें इस स्कीम के बारे में सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले योजना के बारे में जान लें
- दरअसल, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को भारत सरकार ने वर्ष 2019 में शुरू किया था। इस योजना के तहत आपको 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है जो आपको 60 साल की उम्र के बाद दी जाती है।
कौन लोग आवेदन करने के लिए पात्र हैं?
अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसकी एक पात्रता सूची है और जो लोग इस सूची में हैं, वे पात्र माने जाते हैं। बशर्ते उनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो...
- भूमिहीन खेतिहर मजदूर
- रिक्शा चालक
- ठेला चालक
- चाय बेचने वाला
- जो दर्जी है
- जो मोची है या दूसरों के घर में काम करता है आदि।
निवेश करना होता है
- अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको पहले निवेश करना होता है। 18 साल की उम्र से इस योजना से जुड़ने पर आपको हर महीने 55 रुपये निवेश करने होते हैं। इस योजना में अगर आप 100 रुपये (उदाहरण के लिए) निवेश कर रहे हैं तो सरकार भी इतने ही पैसे जमा करती है। इसके बाद 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है।
आवेदन कैसे करें?
- आप अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको आवेदन के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर जाना होता है, यहां पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं
- इसके अलावा आप ऑफलाइन तरीके के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जा सकते हैं और यहां से आवेदन कर सकते हैं।