फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF: इस सरकारी स्कीम में बिटिया की शादी के लिए करें 12 हजार रुपये निवेश, कुछ सालों में इकट्ठे हो जाएंगे 39 लाख

Tue, 18 Feb 2025 08:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 08:21 PM IST
सार

निवेश की सबसे खास बात यह है कि आप इसे जितनी जल्दी शुरू करते हैं, उतना ही यह फायदेमंद साबित होता है। अगर आपकी बेटी अभी छोटी है, तो आप उसकी शादी के लिए अभी से किसी एक अच्छी स्कीम में निवेश करके कुछ सालों के बाद लाखों रुपये जुटा सकते हैं।

विज्ञापन
PPF Investment Plan For Daughter Marriage
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

महंगाई बढ़ने के साथ-साथ शादी में होने वाले खर्च भी काफी बढ़ते जा रहे हैं। आपके घर में अगर बेटी है और आप उसकी शादी करने के लिए पैसे इकट्ठा करने की योजना बना रहे हैं, तो आप सही निवेश रणनीति अपनाकर बिटिया की शादी के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। निवेश की सबसे खास बात यह है कि आप इसे जितनी जल्दी शुरू करते हैं, उतना ही यह फायदेमंद साबित होता है।



अगर आपकी बेटी अभी छोटी है, तो आप उसकी शादी के लिए अभी से किसी एक अच्छी स्कीम में निवेश करके कुछ सालों के बाद लाखों रुपये जुटा सकते हैं। आज हम आपको सरकार की एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। इस स्कीम की खास बात यह है कि यह स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है।

Trending Videos
PPF Investment Plan For Daughter Marriage
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ स्कीम में आप 15 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। हालांकि, 15 सालों की निवेश अवधि पूरी होने के बाद आप पांच-पांच सालों के लिए अपनी निवेश अवधि को और आगे बढ़ा सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।

PPF Investment Plan For Daughter Marriage
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ स्कीम में आप सालाना न्यूनतम 500 रुपये, वहीं अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट भी मिलती है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में, जिसकी मदद से आप हर महीने 12,000 रुपये निवेश करके अपनी बिटिया की शादी के लिए कुछ सालों में 39 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PPF Investment Plan For Daughter Marriage
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

इसके लिए सबसे पहले आपको पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाना है। पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 12,000 रुपये की बचत करके हर साल करीब 1,44,000 का निवेश इसमें करना है।

विज्ञापन
PPF Investment Plan For Daughter Marriage
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

सालाना 1,44,000 रुपये का यह निवेश आपको कुल 15 सालों के लिए करना होगा। वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें, तो 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास करीब 39,05,481 रुपए होंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपनी बिटिया की शादी धूमधाम से कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed