Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 12,500 रुपये निवेश करके इतने सालों में जुटा सकते हैं 66.58 लाख का फंड

Wed, 23 Apr 2025 02:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 23 Apr 2025 02:49 PM IST
सार

अगर आप किसी ऐसी स्कीम में लंबी समयावधि को ध्यान में रखते हुए निवेश करना चाहते हैं, जहां पर आपको बढ़िया रिटर्न मिले तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
PPF Investment Check How Get 66 Lakhs Rupees By Just Investing 12500 Rupees Per Month
पीपीएफ इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock

एक अच्छी जगह किया गया निवेश कम समय आपको बढ़िया रिटर्न दे सकता है। हालांकि, आज के समय निवेश बाजार में कई तरह की स्कीमें हैं। इस कारण सही और अच्छी स्कीम का चुनाव करना काफी मुश्किल भरा काम है। अगर आप किसी ऐसी स्कीम में लंबी समयावधि को ध्यान में रखते हुए निवेश करना चाहते हैं, जहां पर आपको बढ़िया रिटर्न मिले तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है। देश में यह निवेश योजना काफी पॉपुलर है। कई लोग अपना खाता खुलवाकर यहां निवेश कर रहे हैं। 

Trending Videos
PPF Investment Check How Get 66 Lakhs Rupees By Just Investing 12500 Rupees Per Month
पीपीएफ इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना को पीपीएफ स्कीम के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पीपीएफ स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये निवेश कर सकते हैं। 

PPF Investment Check How Get 66 Lakhs Rupees By Just Investing 12500 Rupees Per Month
पीपीएफ इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock

वहीं निवेश की अधिकतम सीमा की बात करें तो इसे सालाना 1.5 लाख रुपये तय किया गया है। पीपीएफ स्कीम में आप जो पैसों का निवेश करते हैं वह 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। हालांकि, 15 सालों के मैच्योरिटी पीरियड के बाद आप निवेश अवधि को 5-5 सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PPF Investment Check How Get 66 Lakhs Rupees By Just Investing 12500 Rupees Per Month
पीपीएफ इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock

अगर आप पीपीएफ स्कीम में 12,500 रुपये निवेश करके 66.58 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीपीएफ स्कीम में अपना खाता खुलवाना है। 

विज्ञापन
PPF Investment Check How Get 66 Lakhs Rupees By Just Investing 12500 Rupees Per Month
पीपीएफ इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock

खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश करना है। यह निवेश आपको कुल 20 सालों तक जारी रखना है। वर्तमान में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस ब्याज दर पर कैलकुलेट करें तो आपका फंड 20 सालों में 66,58,288 रुपये हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed