Electricity Saving Tips: आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में अधिक मात्रा में आने वाला बिजली का बिल हमारे ऊपर एक अतिरिक्त बोझ बन जाता है। गर्मियों और सर्दियों के सीजन में एसी और हीटर का इस्तेमाल करने पर काफी ज्यादा मात्रा में बिजली का बिल आता है। ऐसे में इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इस कारण हम में से अधिकतर लोग बिजली बिल की बचत करने के लिए कई तरह के विकल्पों की तलाश करते हैं। अगर आप भी अपने घर में बिजली बिल की खपत को कम करके पैसों की बचत करना चाहते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपके घर पर हर महीने आने वाले बिजली बिल की खपत काफी कम हो जाएगी। बिजली बिल की बचत करने के ये काफी कारगर उपाय हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Electricity Saving Tips: बिजली बिल हो जाएगा आधे से भी कम, सिर्फ अपनाने होंगे ये टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट डिवाइस का उपयोग करें
अगर आप अभी भी अपने घरों में पुरानी वॉशिंग मशीन, टीवी, पंखे, एलईडी बल्ब आदि का उपयोग करते हैं। ऐसे में इनके उपयोग करने पर बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है। इस कारण आपको स्मार्ट गैजेट्स का उपयोग अपने घरों में करना चाहिए। स्मार्ट टीवी या दूसरे स्मार्ट डिवाइस के उपयोग करने पर बिजली बिल की खपत काफी कम होती है।
कोशिश करें कि आप जिन स्मार्ट डिवाइस को खरीद रहे हैं। उन पर फाइव स्टार रेटिंग हो। फाइव स्टार रेटिंग के स्मार्ट डिवाइस ज्यादा मात्रा में बिजली बिल की खपत नहीं करते हैं। इन्हें अपने घरों में लगाकर आप अच्छी मात्रा में अपने बिजली बिल की बचत कर सकते हैं।
सोलर एनर्जी
आप सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करके अपने घरों में इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाले कई उपकरण का उपयोग कर सकते हैं। घरों में सोलर पैनल इंस्टॉल करवाने के बाद आपके घर में हर महीने आने वाले बिजली बिल की मात्रा काफी कम हो जाएगी। ऐसे में आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकेंगे।
फिजूल के बिजली खर्च से बचें
हम में से अधिकतर लोग कई बार यूं ही पंखे, टीवी या किसी दूसरे उपकरण को चालू छोड़ देते हैं। आपको इन उपकरणों का इस्तेमाल जरूरत के समय ही करना चाहिए। ऐसे करके आप अच्छी खासी मात्रा में अपने बिजली बिल की बचत कर सकेंगे।