Post Office: क्या आप भी निवेश के लिए बिना जोखिम के कोई अच्छा विकल्प तलाश रहे हैं। इन दिनों पोस्ट ऑफिस बिना जोखिम के निवेश का मौका दे रहे हैं। पोस्ट ऑफिस में निवेश करने के लिए कई शानदार स्कीम हैं, जिसमें आप पैसा लगा सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में निवेश कर आप बहुत जल्द ही लखपति बन सकते हैं।
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, सिर्फ 100 रुपये से खोलें खाता, एक बार में मिलेंगे 24 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ 100 रुपये से खोल सकते हैं खाता
पोस्ट ऑफिस (Post Office) में कम बचत के लिए 100 रुपये के न्यूनतम निवेश कर खाता खोला जा सकता है। इसके साथ ही आप रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के तह 10-10 रुपये के मल्टीपल में पैसे जमा कर सकते हैं। इसके अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है।
पोस्ट ऑफिस में आरडी पर अभी 5.8 फीसदी की सालाना ब्याज मिलती है। इसके अलावा ब्याज की कम्पाउंडिंग तिमाही आधार पर होती है। अगर आप इस स्कीम में हर महीने 15 हजार रुपये जमा करते हैं और 5 साल बाद इस अकाउंट को 5 साल के लिए एक्सटेंड करते हैं, तो 120 महीने बाद यानी मैच्योरिटी पर आपको 24 लाख 39 हजार 714 रुपये मिलेंगे।
IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में गोवा घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, मिल रही ये शानदार सुविधाएं
ये भी जानना है जरूरी
आरडी स्कीम की खासियत यह है कि इसमें एक व्यक्ति कई आरडी अकाउंट खोल सकता है। इसमें आप अधिकतम तीन लोगों के साथ ज्वाइंट आरडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। माइनर के लिए भी गार्जियन अकाउंट खुलवाने की सुविधा जी जाती है। इसके अलावा इसमें आपकी 12 किस्तें पूरी हो जाती हैं, उस पैसे के 50 फीसदी तक का लोन लेने की सुविधा मिलती है।
PM Kisan Yojana: आपको अभी तक नहीं मिला पीएम किसान योजना का पैसा, इन नंबरों पर करें शिकायत
लोन का भुगतान आप एकमुश्त या किस्तों में कर सकते हैं। इसके साथ ही आरडी स्कीम में आप महीने के आधार पर 5 साल तक निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही मैच्योर होने के बाद जरूरत पड़ने पर आगे पांच साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।