PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में डाला था। सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने पर किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये करके किस्त जारी करती है। पीएम मोदी ने किसानों के खाते में यह राशि डीबीटी माध्यम से भेजी थी। कुछ मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है, लेकिन उनके खाते में दो हजार रुपये की राशि नहीं आई है।
PM Kisan Yojana: आपको अभी तक नहीं मिला पीएम किसान योजना का पैसा, इन नंबरों पर करें शिकायत
अगर आपने यह सभी काम पूरे किए हैं और इसके बावजूद आपके खाते में राशि नहीं आई है, तो शिकायत दर्ज करने के बाद जल्द ही किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाला पैसा मिल सकता है। यह पैसा आपको अगली किस्त के साथ आपके खाते में भेज दिया जाएगा।
इन वजहों से भी रुक सकता है पैसा
आपके खाते में पीएम किसान योजना की राशि नहीं आने की वजह आवेदन में गलतियां भी हो सकती हैं। इसके लिए आप अपना आवेदन स्टेटस चेक करें। इसमें आप द्वारा दी गई जानकारियां, जेंडर, नाम, पता या आधार नंबर गलता होता है, तो भी आपके खाते में किस्त नहीं आएगी। अगर इनमें कोई गलती है, तो आप इसको सही करा लें।
Train Ticket: होली पर घर जाने के लिए अभी बुक करना चाहते हैं टिकट, तो पहले जानिए क्या है रेलवे का नियम?
यहां पर संपर्क कर सकते हैं किसान
अगर आप सबकुछ सही होने के बाद भी आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना तहत मिलने वाला पैसा नहीं आया है, तो आप आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
Gold: सोने के गहने खरीदते समय हॉलमार्क के अलावा बिल में जरूर चेक करें ये चीजें, नहीं तो हो सकती है मुश्किल
इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां पर आपके सभी समस्या का समाधान किया जाएगा।