फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में गोवा घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Thu, 30 Nov 2023 01:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 01:00 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Goa Tour Package 2023 From Tamil Nadu Check Price And Complete Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Goa Tour Package: अगर आप गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपको गोवा घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। गोवा दुनियाभर में काफी लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। गोवा के खूबसूरत बीच हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। यहां की पारंपरिक संस्कृति और खूबसूरत चर्च की भी दुनियाभर में खूब चर्चाएं हैं। इसके अलावा गोवा में कई और शानदार जगह हैं, जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर लुभाती हैं। ऐसे में इस दिसंबर के महीने में गोवा आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Goa Tour Package 2023 From Tamil Nadu Check Price And Complete Tour Details Here
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Goa Special (SZBG11A) है। इसमें आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। 

IRCTC Goa Tour Package 2023 From Tamil Nadu Check Price And Complete Tour Details Here
IRCTC Tour Package for Andaman Nicobar Island - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 7 दिसंबर, 2023 को तमिलनाडु के तेनकासी से हो रही है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करने के बाद आपको खाने पीने से लेकर ठहरने की कोई चिंता नहीं करनी है। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने मिलने लगेंगे 9,250 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Goa Tour Package 2023 From Tamil Nadu Check Price And Complete Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी द्वारा मॉर्निंग टी, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Goa Tour Package 2023 From Tamil Nadu Check Price And Complete Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

वहीं अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको इकोनॉमी कैटेगरी के लिए प्रति व्यक्ति 11,750 रुपये किराये के रूप में देने हैं। कंफर्ट कैटेगरी में प्रति व्यक्ति किराया 19,950 रुपये है।

PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, जानिए क्या है अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed