Senior Citizens Savings Scheme Details in Hindi: कहा जाता है कि हम जितनी भी कमाई करते हैं उसमें से हर महीने हमें कम से कम 30 फीसदी पैसे बचाने चाहिए। ऐसा इसलिए ताकि आपको आने वाले समय में आर्थिक रूप से दिक्कतें न हो। इसके लिए कई लोग एलआईसी, सरकारी योजनाओं में, फिक्स डिपॉजिट आदि में निवेश करते हैं। ठीक ऐसे ही अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं तो फिर आप एक ऐसी स्कीम में निवेश कर सकते हैं जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। दरअसल, ये स्कीम पोस्ट ऑफिस की है जहां पर आप निवेश कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस स्कीम के बारे में और आप कैसे इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66b5cc9dc4bf22a4bf06460b","slug":"post-office-best-scheme-for-senior-citizen-savings-scheme-2024-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: वरिष्ठ नागरिक इस योजना में निवेश करके ले सकते हैं अच्छा रिटर्न, जानें स्कीम के बारे में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: वरिष्ठ नागरिक इस योजना में निवेश करके ले सकते हैं अच्छा रिटर्न, जानें स्कीम के बारे में
Fri, 09 Aug 2024 01:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
क्या है सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम?
- फोटो : Istock
क्या है ये योजना?
- दरअसल, ये स्कीम पोस्ट ऑफिस की है जिसका नाम 'सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम' है। इस योजना के तहत सिर्फ सीनियर सिटिजन यानी वरिष्ठ नागरिक ही इसमें निवेश कर सकते हैं
- इस योजना के तहत आपको पहले निवेश करना होता है और इसके बाद आप रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
क्या है सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम?
- फोटो : istock
कौन है पात्र?
- बात अगर उन लोगों की करें जो इस योजना में निवेश करने के लिए पात्र हैं तो इसमें वे लोग निवेश कर सकते हैं जिनकी उम्र कम से कम 60 साल है
- हालांकि, ऐसे सरकारी कर्मचारी जो वीआरएस यानी वॉलंटरी रिटायरमेंट ले चुके हैं वे 50 साल या उससे ज्यादा की उम्र में भी निवेश करने के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम?
- फोटो : Istock
कैसे और कितना निवेश कर सकते हैं?
- अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं और निवेश करना चाहते हैं तो आप कम से कम इसमें 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। जबकि, आप इसमें अधिकतम 30 लाख रुपये तक ही निवेश कर सकते हैं
- ये भी जान लें कि अगर आप एक लाख रुपये से कम पैसे एक साथ जमा करवाते हैं तो आप कैश दे सकते हैं, लेकिन 1 लाख रुपये से ज्यादा की रकम के लिए आपको चेक ही देना होता है
विज्ञापन
क्या है सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम?
- फोटो : Istock
आवेदन का तरीका जान लें
- अगर आप भी इस सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होता है और यहां जाकर आप आवेदन कर सकते हैं
- यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिले और वो आपका आगे का प्रोसेस करवाकर आपको इस योजना से जोड़ देते हैं।