फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आप भी घर ला सकते हैं टिफिन जितनी छोटी फोल्डेबल वॉशिंग मशीन, यहां जानें इसकी खासियत और कीमत

Wed, 22 Feb 2023 03:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 22 Feb 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
Portable Washing Machine Available in India Check Price and Specification All Details
फोल्डेबल वॉशिंग मशीन की कीमत क्या है? - फोटो : istock

Portable Washing Machine: घर पर चाहें महिलाएं रहती हों या फिर पुरुष। पर घर के कामकाज तो इन्हे ही करने पड़ते हैं। घर की सफाई, खाना बनाने का काम आदि। इसके अलावा एक और काम है जिसे करना पड़ता है और वो है कपड़े धोने का काम। अमूमन कपड़े धोने का काम महिलाएं ही घरों पर करती हुई नजर आती हैं। पर जो लोग अकेले रहते हैं या घर से बाहर कहीं रहते हैं उन्हें ये काम खुद ही करना पड़ता है। पर अब लोग हाथ की जगह वॉशिंग मशीन से कपड़े धोना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, इसके लिए लोगों को काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं और फिर इस बड़ी सी मशीन को रखने के लिए जगह भी चाहिए होती है। पर आप जानकर हैरान होंगे कि अब आपकी ये सब टेंशन दूर हो सकती है, क्योंकि यहां आप एक फोर्डेबल वॉशिंग मशीन के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इसके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Portable Washing Machine Available in India Check Price and Specification All Details
फोल्डेबल वॉशिंग मशीन की कीमत क्या है? - फोटो : Istock

यहां जानें इस वॉशिंग मशीन के बारे में

  • बात अगर इस वॉशिंग मशीन की करें, तो इसका नाम 'टेक्नो ऑटोमेटिक पोर्टेबल फोल्डेबल' वॉशिंग मशीन है। दरअसल, ये एक फोल्ड होने वाली मशीन है और आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वॉशिंग मशीन का आकार एक टिफिन बॉक्स जितना हो जाता है।
Portable Washing Machine Available in India Check Price and Specification All Details
फोल्डेबल वॉशिंग मशीन की कीमत क्या है? - फोटो : Istock
  • अब आप समझ सकते हैं कि जब ये वॉशिंग मशीन एक टिफिन बॉक्स जितनी हो सकती है, तो आप घर में कहीं भी रखकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती है। यही नहीं, कम वजन होने के कारण आप इस वॉशिंग मशीन को अपने साथ कैरी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Portable Washing Machine Available in India Check Price and Specification All Details
फोल्डेबल वॉशिंग मशीन की कीमत क्या है? - फोटो : Istock

ऐसे करती है ये वॉशिंग मशीन काम

  • इस वॉशिग मशीन में आप एक बार में 10 कपड़े धो सकते हैं। वहीं, एक बार में इसे कपड़े धोने में लगभग 15 मिनट का समय लगता है। ये मशीन पूरी तरह से टच कंट्रोल पर काम करती है। इसलिए इसे चलाना भी आसान हो जाता है।
विज्ञापन
Portable Washing Machine Available in India Check Price and Specification All Details
फोल्डेबल वॉशिंग मशीन की कीमत क्या है? - फोटो : istock

इतनी है कीमत

  • अगर आप भी इस टेक्नो ऑटोमेटिक पोर्टेबल फोल्डेबल वॉशिंग मशीन को अपने घर लाना चाहते हैं, तो इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको 5 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed