PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार समय-समय पर कई तरह की नई योजनाओं की शुरुआत करती रहती है, ताकि लोगों को लाभ मिल सके। यही नहीं, कई पुरानी योजनाओं में भी बदलाव देखने को मिलते रहते हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने पिछले साल बीते सितंबर माह में एक योजना शुरू की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को इस योजना में शामिल किया गया है, ताकि इस व्यापार और इनसे जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सके और उनके द्वारा किए गए काम और बेहतर हो सके। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
PMVY: क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं या नहीं? एक क्लिक में यहां जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं?
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए आपका पात्र होना जरूरी है। सरकार ने इसके लिए पात्रता सूची तय की है और जो लोग इस सूची में शामिल हैं वे योजना के लिए पात्र माने जाते हैं। ऐसे में इस योजना के लिए वे लोग पात्र हैं...
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो राजमिस्त्री है
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- जो मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो लोग सुनार हैं
- जो मालाकार हैं
- जो धोबी है
- जो दर्जी है आदि।
कौन लोग नहीं जुड़ सकते योजना से?
- जो लोग करदाता हैं
- जो लोग शहरी इलाकों में रहते हैं और पूरी तरह से संपन्न हैं
- जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि।