फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: कितना जानते हैं आप पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में? यहां जानें पात्रता से लेकर आवेदन करने के तरीके तक

Thu, 28 Mar 2024 01:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 28 Mar 2024 01:58 PM IST
विज्ञापन
PMVY: What is the eligibility and registration process of PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: कई तरह की ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें सीधे तौर पर आर्थिक मदद की जाती है। जबकि, कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें कोई सामान देकर या सब्सिडी के जरिेए मदद की जाती है। देश में राशन, आवास, शिक्षा, रोजगार, बीमा, पेंशन के अलावा आर्थिक लाभ देने जैसी योजनाएं भी चल रही हैं। इन योजनाओं पर सरकार काफी पैसे भी खर्च करती है, फिर चाहे वो राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, जिसके अंतर्गत कई तरह से आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। पर आप इस योजना के बारे में कितना जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं पात्रता से लेकर आवेदन तक की प्रक्रिया के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PMVY: What is the eligibility and registration process of PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock

योजना और लाभ

  • दरअसल, इस पीएम विश्वकर्मा योजना को पिछले साल सितंबर माह में शुरू किया गया, जिसमें 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
  • रोजाना 500 रुपये का सटाइपैंड दिया जाता है और इसेंटिव की भी सुविधा रहती है
  • पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के।
PMVY: What is the eligibility and registration process of PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock

कौन है पात्र?

इस योजना में 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है। साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना अनिवार्य है और जो लोग योजना के लिए पात्र हैं, वो हैं...

  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन
PMVY: What is the eligibility and registration process of PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं।
विज्ञापन
PMVY: What is the eligibility and registration process of PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock

आवेदन करने का तरीका:-

  • अगर आप पात्र हैं, तो आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं
  • यहां पर आपके दस्तावेज और पात्रता चेक होगी
  • जांच सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और फिर आप लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed