फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Scheme: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और क्या आपको मिल सकता है लाभ? यहां जानें

Fri, 27 Sep 2024 09:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 27 Sep 2024 09:50 AM IST
विज्ञापन
PMVY: what is pm vishwakarma yojana and benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें से कई योजनाएं ऐसी हैं जिन्हें राज्य सरकारें चलाती है तो कई योजनाओं को भारत सरकार चलाती है। समय-समय पर कई तरह की नई योजनाओं को सरकार शुरू भी करती है। जैसे- पिछले साल सितंबर माह में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को शुरू किया गया था। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े भी हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको जानना होगा कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और इसके अंतर्गत मिलने वाले फायदों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PMVY: what is pm vishwakarma yojana and benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या है योजना?

  • दरअसल, पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है
  • इस योजना के अंतर्गत एडवांस प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके लिए आर्थिक लाभ भी दिया जाता है। साथ ही बिजनेस को बढ़ाने के तरीके भी बताए जाते हैं।
PMVY: what is pm vishwakarma yojana and benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • योजना के लाभार्थियों को एडवांस प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • आप टूलकिट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PMVY: what is pm vishwakarma yojana and benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को लोन की सुविधा भी दी जाती है
  • इसमें लाभार्थी पहले 1 लाख रुपये तक का लोन ले सकता है जिसे उसे समय पर चुकाना होता है
  • जब ये लोन चुका देते हैं, तो आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
  • इस लोन के लिए आपको कोई गारंटी नहीं देनी होती और सस्ती ब्याज दर पर आपको लोन देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
PMVY: what is pm vishwakarma yojana and benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है योजना से?

इस योजना का लाभ वो ले सकता है जो...

  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • फिशिंग नेट निर्माता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed