फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के समय चाहिए ये दस्तावेज, एक भी हुआ कम तो हो सकती है दिक्कत

Wed, 12 Jun 2024 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Jun 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
PMVY: These documents are required at the time of registration for PM Vishwakarma Yojana
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Documents List in Hindi: केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। सरकार इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च भी करती है। यही नहीं, समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी लॉन्च किया जाता है। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को पिछले साल सितंबर माह में शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन ध्यान दें कि अगर आप इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो पहले ये जान लें कि आपको कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं होते हैं तो आपको आवेदन में दिक्कत आ सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं जिनकी आपको जरूरत होगी। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PMVY: These documents are required at the time of registration for PM Vishwakarma Yojana
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

आवेदन के समय चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-

आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कर रहे हैं तो आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। अगर ये दस्तावेज आपके पास नहीं हैं या एक भी कम होता है तो आपका आवेदन अटक सकता है। इसलिए आपको जो दस्तावेज चाहिए, वो हैं...

  • आवेदनकर्ता का पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
PMVY: These documents are required at the time of registration for PM Vishwakarma Yojana
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • जब आप आवेदन करते हैं तो आपको अपने बैंक खाते की पासबुक भी चाहिए होती है
  • आपको जाति प्रमाण पत्र भी चाहिए होता है
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • साथ ही एक एक्टिव मोबाइल नंबर आदि भी आपको देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PMVY: These documents are required at the time of registration for PM Vishwakarma Yojana
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

योजना का लाभ कौन ले सकता है?

अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले जानना होगा कि आप पात्र हैं भी या नहीं। आप ये पात्रता सूची चेक करके जान सकते हैं। पात्रता सूची के मुताबिक जो लोग पात्र हैं, वो हैं...

  • जो लोग सुनार हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो मालाकार हैं
विज्ञापन
PMVY: These documents are required at the time of registration for PM Vishwakarma Yojana
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • जो धोबी है
  • जो दर्जी है
  • जो नाव निर्माता हैं 
  • अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed