PM Mudra Loan Yojana: देश में चलने वाली तमाम योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। अगर आप मौजूदा समय में हर एक योजना के बारे में जानेंगे तो पाएंगे कि इन योजनाओं के जरिए एक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। किसी योजना में आर्थिक मदद तो किसी योजना में कोई सामान या सब्सिडी दी जा रही है। इसी क्रम में एक योजना है जिसके जरिए लोगों को लोन दिया जाता है। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। इस योजना की चर्चा पिछले दिन इसलिए भी सबसे ज्यादा हुई क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान इस योजना से जुड़ा एक बड़ा एलान किया। इस घोषणा के बारे में भी जानते हैं और साथ ही जानते हैं कि अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो कैसे कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66a0aa7215b32089f40182bb","slug":"pmmy-how-to-apply-for-pm-mudra-yojana-check-full-process-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Mudra Yojana: अब मुद्रा लोन 10 की जगह मिलेगा 20 लाख रुपये तक, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Mudra Yojana: अब मुद्रा लोन 10 की जगह मिलेगा 20 लाख रुपये तक, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Wed, 24 Jul 2024 12:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
पीएम मुद्रा लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : एएनआई
- दरअसल, बीते दिन बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मुद्रा योजना को लेकर एक घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब से इस योजना के अंतर्गत लोगों को 10 लाख नहीं बल्कि 20 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। इससे पहले इसमें 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।
पीएम मुद्रा लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- जो लोग पात्र हैं वे अपने व्यापार के लिए इस योजना के अंतर्गत मुद्रा लोन ले सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mudra.org.in पर जाना है
- यहां पर आपको तीन विकल्प मिलेंगे, पहला शिशु, दूसरा तरुण और तीसरा किशोर, जिसमें से अपनी जरूरत के हिसाब से किसी एक विकल्प को चुन लें
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मुद्रा लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेंगे
- आपको करना ये है कि जो विकल्प आपने चुना है उसी का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें, जैसे अगर शिशु चुना है तो उसी का फॉर्म लें
- फिर डाउनलोड किए हुए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लीजिए
विज्ञापन
पीएम मुद्रा लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
- फोटो : Istock
स्टेप 3
- अब आपको इस फॉर्म को भर लेना है इसमें जो-जो चीजें पूछी गई हैं उन्हें ठीक से भर लें
- फिर आपको इस फॉर्म के साथ संबंधित दस्तावेजों की कॉपी लगानी है
- अब इस फॉर्म को लेकर बैंक जाएं और वहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर इसे जमा करवा दें
- सब कुछ सही पाए जाने के बाद बैंक की तरफ से आपको मुद्रा लोन दे दिया जाता है।