PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits: राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। ठीक ऐसे ही केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती है जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना को साल 2023 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया।
मौजूदा समय में इक योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र है तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाला 3 लाख रुपये का लोन किसे मिल सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इसकी पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में लोन किसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या लाभ मिलते हैं योजना में?
- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें सबसे पहले तो लाभार्थियों को उनके काम से जुड़ी एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें उन्हें एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- आपको टूलकिट खरीदने के लिए भी आर्थिक मदद की जाती है जिसमें आपको 15000 रुपये देने का प्रावधान है
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में लोन किसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
- आपको इस योजना में लोन भी दिया जाता है जो आपको अपना बिजनेस करने के लिए दिया जाता है। इसमें बतौर लाभार्थी आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसे आपको 18 महीनों में वापस करना होता है। इसके बाद आप अलग से 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं जिससे आप अपना काम शुरू कर सकते हैं।
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में लोन किसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
- इस पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लोन उन्हें मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होता है और अपना काम शुरू करना चाहता है। इस योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लोन दिया जाता है। इस लोन की ब्याज दर 5 प्रतिशत होती है। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप लोन प्राप्त कर सकते हैं।
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में लोन किसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
ये लोग होते हैं पात्र
- इस योजना के लिए जो लोग पात्र होते हैं उसमें फिशिंग नेट निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, पत्थर तराशने वाले, जो लोग मूर्तिकार हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, पत्थर तोड़ने वाले, धोबी और दर्जी, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो नाव निर्माता हैं और अगर आप मालाकार हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।