फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है? चेक करें क्या आपको भी मिल सकता है

Tue, 13 Oct 2026 01:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Oct 2026 01:17 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक काम करने वाले पात्र लोगों को ट्रेनिंग, औजार खरीदने के लिए आर्थिक सहायता और कारोबार बढ़ाने के लिए लोन की सुविधा दी जाती है। आप भी अगर पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Who Can Get Benefits and What Are the Advantages
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: देश में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो अपने पारंपरिक हुनर के दम पर रोजी-रोटी कमाते हैं। इनमें लोहार, दर्जी, नाई, मोची और राजमिस्त्री जैसे काम करने वाले लोग शामिल हैं। इन कारीगरों को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, औजार और आर्थिक मदद की जरूरत होती है।



इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके हुनर के विकास में मदद देना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट प्रोत्साहन और सस्ती ब्याज दर पर लोन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Vishwakarma Yojana: Who Can Get Benefits and What Are the Advantages
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock

किन कारीगरों को मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?

  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को शामिल किया गया है
  • इनमें लोहार, ताला बनाने वाले, मालाकार, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले कारीगर शामिल हैं
PM Vishwakarma Yojana: Who Can Get Benefits and What Are the Advantages
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके अलावा गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, मोची या जूता बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, पत्थर तराशने वाले तथा मूर्तिकार भी योजना के दायरे में आते हैं
  • नाई, धोबी और दर्जी जैसे पारंपरिक काम करने वाले लोग भी इसके लिए पात्र हो सकते हैं। नाव बनाने वाले, मछली पकड़ने के जा बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले और पत्थर तोड़ने वाले कारीगरों को भी इसमें शामिल किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Who Can Get Benefits and What Are the Advantages
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock

प्रशिक्षण के दौरान क्यों मिलते हैं 500 रुपये रोजाना?

  • इस योजना के तहत पात्र कारीगरों को अपने काम से जुड़ा कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है
  • इससे उन्हें अपने पारंपरिक हुनर को बेहतर बनाने और काम करने के तरीकों को सीखने में मदद मिलती है
  • ऐसे में जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक रोजाना 500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है
  • आपको टूलकिट खरीदने के लिए अलग से 15000 रुपये देने का भी प्रावधान है
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Who Can Get Benefits and What Are the Advantages
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद कितना लोन मिलता है?

  • आपको अपना काम करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है
  • इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए मिल सकता है
  • आप चाहें तो अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक का लोन भी ले सकते हैं जिसे आपको 30 महीनों में वापस करना होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed