PM Vishwakarma Yojana: क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानते हैं? दरअसल, ये योजना भारत सरकार की योजना है और इस योजना को सितंबर 2023 में शुरू किया गया था। तब से लेकर अब तक इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़ चुके हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं।
इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है। अगर आप भी इस सूची में हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं और इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं और क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने का तरीका क्या है?
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के दो तरीके हैं जिसमें पहला तरीका है ऑफलाइन का। इसमें अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है और यहां पर जाकर आप संबंधित अधिकारी से मिलकर अपना आवेदन करवा सकते हैं
- जबकि, दूसरा तरीका है ऑनलाइन का जिसमें आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है और फिर यहां से आप आवेदन करके योजना से जुड़ सकते हैं।
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या लाभ मिलते हैं? यहां जानें
- पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जब आप जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ दिए जाते हैं जिसमें सबसे पहले लाभार्थियों को ट्रेनिंग दी जाती है, जो उनके काम से जुड़ी होती है। आप अपने काम में और बेहतर एवं कुशल हो सकें जिसके लिए आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है।
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- इस योजना से जुड़ने के बाद आपको सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन देने का भी प्रावधान है। इसमें लाभार्थियों को पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है और जब ये अमाउंट आप वापस कर देते हैं तो फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी आप ले सकते हैं।
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं और ये पैसे इसलिए दिए जाते हैं ताकि योजना से जुड़े लोग टूलकिट खरीद सके। जैसे, अगर आप मोची हैं तो उसके लिए आपको क्या सामान चाहिए वो आप इस पैसे से खरीद सकते हैं। ये लाभ भी सरकार की तरफ से लाभार्थियों को दिया जाता है।