PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: जब आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर एक योजना की अपनी पात्रता सूची होती है या ऐसा पोर्टल होता है जहां पर आप पात्रता के बारे में चेक कर सकते हैं। जैसे, अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये जानना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं।
काम की बात: कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें स्कीम के बारे में
भारत सरकार की एक योजना है पीएम विश्वकर्मा योजना। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना के लाभार्थियों को ये लाभ मिलते हैं
- आप अगर इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं और ये पैसे टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
- आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग देने का प्रावधान है जिससे आप अपने काम में और बेहतर हो सके। इसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं जिसमें इसेंटिव का भी प्रावधान है।
- आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको लोन की सुविधा भी मिलती है। इसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और आप जब इस लोन को चुका देते हैं तो आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी ले सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि इस लोन को बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है।
कौन लोग इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं?
अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। आप नीचे दी गई पात्रता सूची देख सकते है:-
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- अगर आप सुनार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- फिशिंग नेट निर्माता
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- पत्थर तोड़ने वाले
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- धोबी और दर्जी
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो मालाकार हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- जो राजमिस्त्री है
- जो नाव निर्माता हैं
- जो नाई यानी बाल काटने वाले
- जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं।