फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ क्या आप ले सकते हैं? यहां जानें तरीका और मिलने वाले लाभ

Wed, 21 Feb 2024 02:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 Feb 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List Check Here
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं या फिर जानते हैं? क्योंकि देश में कई ऐसी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिनसे आप जुड़कर अच्छा खास लाभ ले सकते हैं। शहरों से लेकर गांवों तक में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए खासतौर पर ये योजनाएं चलाई जाती हैं। उदाहरण के लिए जैसे- 17 सितंबर 2023 को भारत सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लॉन्च किया। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है और इन्हीं को लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आप ले सकते हैं। बशर्ते आप पात्र हों, तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता सूची समेत बाकी चीजों के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Eligibility List Check Here
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : istock

लाभार्थियों को ये लाभ मिलते हैं:-

  • रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड और इसेंटिव की प्रावधान
  • 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए
  • बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक के लोन की सुविधा।
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List Check Here
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Istock

पात्र कौन लोग है, ये जानें:-

योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र हैं, उनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। वहीं योजना के लिए वो लोग पात्र हैं...

  • जो सुनार हैं
  • अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • जो पत्थर तराशने वाले हैं
  • जो फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List Check Here
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Istock
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
  • ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं आदि।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List Check Here
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : istock

आवेदन का तरीका:-

  • अगर आप पात्र हैं, तो आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं
  • वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और अपने दस्तावेज और उनकी कॉपी दें
  • अब पात्रता चेक होगी और दस्तावेजों की जांच होगी
  • सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed