PM Vishwakarma Yojana: देश में मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कुछ को राज्य तो कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है। दोनों ही योजनाओं के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं। यही नहीं, समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी लॉन्च किया जाता है। जैसे- पिछले साल सितंबर माह में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के नाम से एक योजना की शुरुआत की। इस योजना के जरिए 18 पारंपरिक व्यापारों में काम करने वाले लोगों को आर्थिक मदद करना है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। साथ ही आप यहां इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये सब...
{"_id":"662638222c21ea66ed00f237","slug":"pm-vishwakarma-yojana-eligibility-list-and-benefits-list-2024-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: क्या है विश्वकर्मा योजना की पात्रता और लाभ सूची? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: क्या है विश्वकर्मा योजना की पात्रता और लाभ सूची? यहां जानें
Mon, 22 Apr 2024 03:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:44 PM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : istock
कौन है पात्र?
अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची में आपका होना जरूरी है। वहीं, आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना भी जरूरी है...
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : istock
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- जो मालाकार हैं
- जो धोबी है
- जो दर्जी है।
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो लोग सुनार हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो राजमिस्त्री है
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो नाव निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : istock
आवेदन ऐसे कर सकते हैं:-
- पात्र लोगों को आवेदन के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
- यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज दिखाने होते हैं
- फिर इन्हें वेरिफाई किया जाता है और पात्रता भी चेक होती है
- सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : istock
ये लाभ मिलते हैं:-
- ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके लिए रोजाना 500 रुपये स्टाईपैंड और इसेंटिव की सुविधा
- टूलिकट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये
- सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये के लोन की सुविधा।