PM Vishwakarma Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। इस बीच कई बार कई तरह की नई योजनाएं भी लॉन्च की जाती है। जैसे- पिछले साल सितंबर माह में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को एडवांस ट्रेनिंग देने, उनके काम को आधुनिकता से जोड़ना और इसके लिए आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं या नहीं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65f972f4d3997be9280d938c","slug":"pm-vishwakarma-yojana-eligibility-criteria-and-benefits-list-for-pmvy-2024-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMVY: इस सरकारी योजना में मिलते हैं आर्थिक लाभ, जानें क्या आप भी जुड़ सकते हैं इस स्कीम से या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMVY: इस सरकारी योजना में मिलते हैं आर्थिक लाभ, जानें क्या आप भी जुड़ सकते हैं इस स्कीम से या नहीं
Tue, 19 Mar 2024 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 19 Mar 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा में मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा में मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : istock
क्या लाभ मिलते हैं?
- लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
- वहीं, कौशल एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके लिए रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का लोन (पहले एक लाख रुपये और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन) मिल सकता है।
पीएम विश्वकर्मा में मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : istock
क्या आप जुड़ सकते हैं इस योजना से?
अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। साथ ही आप पात्रता सूची के मुताबिक पात्र होने चाहिए। जो लोग योजना के लिए पात्र हैं, वो हैं...
- पत्थर तोड़ने वाले
- अगर आप सुनार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा में मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : istock
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- नाई यानी बाल काटने वाले
- फिशिंग नेट निर्माता
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- पत्थर तराशने वाले
- जो नाव निर्माता हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा में मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : istock
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो लोग मालाकार हैं
- धोबी और दर्जी
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- जो राजमिस्त्री है आदि।