PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: हम कई सारी योजनाओं के बारे में शायद जानते भी होंगे और हो सकता है कि किसी सरकारी योजना से जुड़े भी हो, जो शायद केंद्र सरकार या राज्य सरकार की हो? दरअसल, देश में गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।
{"_id":"68ce5358c60e5eb2ed0dfd56","slug":"pm-vishwakarma-yojana-benefits-list-kya-kya-labh-milte-hain-is-sarkari-yojana-mein-2025-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: ट्रेनिंग-500 रुपये का लाभ और लोन ही नहीं, जानें और क्या है इस योजना में छुपा हुआ फायदा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: ट्रेनिंग-500 रुपये का लाभ और लोन ही नहीं, जानें और क्या है इस योजना में छुपा हुआ फायदा
Sat, 20 Sep 2025 12:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:40 PM IST
सार
PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए लोगों को सिर्फ ट्रेनिंग ही नहीं बल्कि, कई तरह के आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं। आप इन लाभ के बारे में यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना का फायदा क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना का फायदा क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या और किस तरह के लाभ मिलते हैं लाभार्थियों को?
रोजाना 500 रुपये का लाभ
- आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो सबसे पहले आपको एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जो कुछ दिनों तक चलती है। इसमें आपके काम से जुड़े एडवांस स्कील सिखाए जाते हैं। यही नहीं, जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर भी दिए जाते हैं।
पीएम विश्वकर्मा योजना का फायदा क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
15 हजार रुपये का लाभ और लोन की सुविधा
- इस योजना से जुड़ने के बाद आपको 15 हजार रुपये देने का भी प्रावधान है ताकि, आप टूलकिट खरीद सके
- इस योजना के तहत लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर कुल 3 लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है। पर इस लोन को अलग-अलग तरीके से देने का प्रावधान है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना का फायदा क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- आप अगर योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है, जो कुछ महीनों के लिए दिया जाता है। इस लोन को तय समय पर वापस करना होता है और अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप फिर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन लेने के लिए पात्र हो जाते हैं। ये लोन बिजनेस शुरू करने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना का फायदा क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से:-
- अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर आप आवेदन कर सकते हैं
- आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है। यहां से आवेदन कर आप इस योजना से जुड़ सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।