फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: पीएम विश्वकर्मा योजना में करना चाहते हैं आवेदन तो यहां जानें तरीका, मिलते हैं ये कुछ खास लाभ

Mon, 29 Jan 2024 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 29 Jan 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility Criteria And Benefits see here
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: 17 सितंबर 2023 का दिन देशवासियों के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ वर्गों के लिए एक खास योजना की शुरुआत की। इस लाभकारी और कल्याणकारी योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है, जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना में 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है यानी ये लोग इसके लिए पात्र हैं और लाभार्थी बन सकते हैं। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी। साथ ही आप इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility Criteria And Benefits see here
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Istock

ये लोग हैं पात्र

  • अगर आप राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, लोहार, सुनार, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग हैं, तो आप योजना के लिए पात्र हैं।
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility Criteria And Benefits see here
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : pixabay

आवेदन ऐसे कर सकते हैं:-

  • अगर आप पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं तो आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं
  • वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें, जिसके बाद आपके दस्तावेज और आपकी पात्रता वेरिफाई होती है
  • फिर जांच सही होने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility Criteria And Benefits see here
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock

लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ:-

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें जो लोग जुड़ते हैं, उन्हें 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। दरअसल, ये पैसे लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility Criteria And Benefits see here
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock
  • वहीं, योजना में आपको आधारभूत कौशन प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके लिए आपको प्रतिदिन 500 रुपये का स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
  • साथ ही इसेंटिव की भी सुविधा योजना के अंतर्गत है
  • इनके अलावा बिना सिक्योरिटी के पहले एक लाख और फिर 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन दिए जाने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed