PM Suraksha Bima Yojana: देश में गरीब लोगों को सुरक्षा बीमा कवर के साथ जोड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। इस स्कीम में आप बेहद ही कम प्रीमियम राशि का भुगतान करके सुरक्षा बीमा पा सकते हैं। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को साल 2015 में शुरू किया था।
{"_id":"642127a0d92e9e143d0de0f9","slug":"pm-suraksha-bima-yojana-get-2-lakhs-rupees-insurance-benefit-in-20-rupees-under-pmsby-scheme-2023-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Suraksha Bima Yojana: केंद्र सरकार की इस स्कीम में करिए 20 रुपये का निवेश, मिलेगा 2 लाख का लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Suraksha Bima Yojana: केंद्र सरकार की इस स्कीम में करिए 20 रुपये का निवेश, मिलेगा 2 लाख का लाभ
Mon, 27 Mar 2023 11:32 AM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana
- फोटो : istock
PM Suraksha Bima Yojana
- फोटो : istock
दुर्घटना में मृत्यु होने पर मिलता है बीमा कवर का लाभ
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अगर बीमा धारक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है।
- इस स्थिति में बीमाधारक द्वारा तय किए गए नॉमिनी को दो लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
PM Suraksha Bima Yojana
- फोटो : istock
पूर्ण रूप से विकलांग होने पर मिलते हैं इतने रुपये
- वहीं अगर बीमाधारक पूर्ण रूप से विकलांगता का शिकार होता है।
- इस स्थिति में उसको 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है।
- इसके अलावा अगर पॉलिसी होल्डर आंशिक विकलांग होता है। ऐसी स्थिति में उसको 1 लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana
- फोटो : iStock
31 मई को ऑटो डेबिट होती है प्रीमियम की राशि
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का लाभ पाने के लिए आपको हर साल प्रीमियम राशि को भरना होता है।
- प्रीमियम की राशि आपके बैंक अकाउंट से हर साल 31 मई को ऑटो डेबिट हो जाती है।
विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana
- फोटो : iStock
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शर्तें
- अगर आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए।
- इस स्कीम में 18 से 70 साल के बीच के लोग ही आवेदन कर सकते हैं।
- इस स्कीम की बीमा कवर की अवधि 1 जून से 31 मई तय की गई है।