PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार ने 27 फरवरी, 2023 के दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी से देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। हालांकि, किस्त जारी होने के बाद देश के कई किसानों के खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए लगभग एक महीने बीत चुके हैं। इसके बाद भी लाखों किसानों को 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। अगर आपके खाते में भी 13वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से खाते में 13वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। इसके अलावा आपको उन जरूरी कार्यों के बारे में भी बताएंगे, जिन्हें आपको जल्द से जल्द कराना चाहिए, ताकि खाते में 13वी किस्त के पैसे आ सकें।