देश में लोगों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए सरकार कई शानदार योजनाओं को चला रही है। कई बार देखने को मिलता है कि गरीब परिवार में जब मुख्य सदस्य की मृत्यु हो जाती है या वह किसी दुर्घटना के कारण विकलांग हो जाता है तो पूरे परिवार पर आर्थिक संकट आ जाता है। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार एक शानदार योजना का संचालन कर रही है।
इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बहुत कम प्रीमियम दरों पर आपको सरकार 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान कर रही है। भारत सरकार की यह योजना देश में काफी लोकप्रिय है। इस योजना का लाभ उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं।
2 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आपको कुल 20 रुपये का प्रीमियम जमा करना होता है। इसके बाद आपको सालाना 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस स्कीम के नियमों के अंतर्गत अगर बीमाधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं।
PM Kisan Yojana: सरकार कब किसानों के खाते में भेज सकती है 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
3 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- फोटो : Adobe Stock
अगर बीमाधारक पूरी तरह से विकलांग हो जाता है या दोनों आंख, दोनों पैर, दोनों हाथ खो देता है तो उसको सरकार 2 लाख रुपये देती है। बीमाधारक अगर आंशिक रूप से विकलांग होता है तो उसको 1 लाख रुपये दिए जाते हैं।
Winter Business Ideas: सर्दियों के सीजन में ये बिजनेस हैं सुपरहिट! कम निवेश में शुरू करके करें बंपर कमाई
4 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन की प्रक्रिया भी काफी आसान है। आप नजदीकी बैंक में विजिट करके इस बीमा योजना के साथ जुड़ सकते हैं। अगर आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
Eggs: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अंडे, इन तरीकों से करें असली अंडों की पहचान
5 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। इस स्कीम में 18 से लेकर 70 साल तक की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। इस बीमा कवर योजना का पीरियड 1 जून से 31 मई तक होता है।
LPG Gas: आपका गैस सिलेंडर कहीं एक्सपायर तो नहीं हो गया? घर पर ही इस आसान तरीके से कर सकते हैं पता