PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश के श्रमिकों और कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार एक महत्वाकांक्षी स्कीम को चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना के तहत देश के श्रमिकों और कामगारों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले इस स्कीम में आवेदन करना होगा। इस स्कीम में आप 55 रुपये का निवेश करके हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर श्रमिक और कामगार इस योजना में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करके श्रमिक और कामगार अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसे में उनको आर्थिक तौर पर किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप भी इस योजना में निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए।
श्रम योगी मानधन योजना: श्रमिकों और कामगारों को मिलती है हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन, आवेदन से पहले जान लें ये बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 11 Apr 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन