फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Mudra Yojana: क्या है पीएम मुद्रा योजना? जिसके अंतर्गत बिजनेस शुरू करने के लिए मिलता है 20 लाख रुपये का लोन

Fri, 04 Apr 2025 05:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 04 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत भारत सरकार लोगों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये का लोन बिना गारंटी के प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
PM Mudra Yojana Kya Hai Know Benefits And Documents Requirement For This Scheme Here
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना - फोटो : Adobe Stock

PM Mudra Yojana: देश में कई नौकरीपेशा लोग ऐसे हैं, जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, पैसों और जानकारी के अभाव में वह अपने बिजनेस शुरू करने के विचार को मूर्त रूप नहीं दे पाते हैं। इसी चीज को देखते हुए और देश में स्वारोजगार को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत भारत सरकार लोगों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये का लोन बिना गारंटी के प्रदान कर रही है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेकर अपना खुद का कारोबार शुरू कर रहे हैं। इस योजना का लाभ लेकर आप खुद का व्यवसाय शुरू करके खूब सारी कमाई कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

PM Mudra Yojana Kya Hai Know Benefits And Documents Requirement For This Scheme Here
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना - फोटो : Adobe Stock

अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि इस स्कीम के अंतर्गत कॉर्पोरेट या कृषि संबंधित लोन नहीं दिया जाता है। आप खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। 

PM Mudra Yojana Kya Hai Know Benefits And Documents Requirement For This Scheme Here
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लभार्थी को तीन कैटेगरी के अंतर्गत लोन प्रदान किया जाता है। इसमें शिशु कैटेगरी में 50 हजार रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता है। किशोर कैटेगरी में 10 लाख रुपये का लोन सरकार देती है। वहीं तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपये का लोन सरकार लभार्थी को देती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Mudra Yojana Kya Hai Know Benefits And Documents Requirement For This Scheme Here
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना - फोटो : Adobe Stock

अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेने जा रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें बिजनेस प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फाइल किए गए ITR की कॉपी, सेल्फ टैक्स रिटर्न की कॉपी, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड और स्थाई और बिजनेस के ऑफिस के पते का प्रूफ आदि दस्तावेज शामिल हैं। 

विज्ञापन
PM Mudra Yojana Kya Hai Know Benefits And Documents Requirement For This Scheme Here
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना - फोटो : Adobe Stock

अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो योजना में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed