Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Modi to Release PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Today Know Full Schedule
{"_id":"67bbca3079984ba132070019","slug":"pm-modi-to-release-pm-kisan-samman-nidhi-19th-installment-today-know-full-schedule-2025-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जारी हुई 19वीं किस्त, 9.80 करोड़ किसानों के खाते में भेजे गए पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जारी हुई 19वीं किस्त, 9.80 करोड़ किसानों के खाते में भेजे गए पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 24 Feb 2025 03:46 PM IST
सार
PM Kisan 19th Installment Status: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर गए। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की और पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त भी जारी की। इस मौके पर किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त भेजी गई।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: आज जारी होगी 19वीं किस्त।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: अगर आप भी एक किसान हैं और केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं तो आज यानी 24 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए बेहद खास रहा। दरअसल, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। डीबीटी के माध्यम से इस किस्त को किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया।
इस किस्त का लाभ पात्र किसानों को दिया गया। इससे पहले योजना से जुड़े किसानों को 18 किस्त का लाभ मिल चुका है। ऐसे में आज किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त भेजी गई। तो चलिए इस किस्त के बारे में जुड़ी जरूरी बातें जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: आज जारी होगी 19वीं किस्त।
- फोटो : Adobe Stock
खाते में आए 2 हजार रुपये
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आज आपके खाते में 19वीं किस्त के 2 हजार रुपये आए होंगे जिन्हें पीएम मोदी ने जारी किया। इससे पहले बीती 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी की गई थी। योजना से जुड़ी हर किस्त को डीबीटी यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
3 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: आज जारी होगी 19वीं किस्त।
- फोटो : X/@BJP4India
बिहार से जारी की गई किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त बिहार से जारी की गई। पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां से उन्होंने 19वीं किस्त जारी की और साथ ही योजना से जुड़े किसानों से संवाद भी किया। ऐसे में 19वीं किस्त का लाभ 9.80 करोड़ किसानों को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: आज जारी होगी 19वीं किस्त।
- फोटो : Adobe Stock
इन किसानों के खाते में आई 19वीं किस्त
अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो जान लीजिए कि 19वीं किस्त का लाभ उन्हें मिला जिन्होंने ई-केवाईसी का काम करवा रखा था। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो जाहिर है कि आप किस्त के लाभ से वंचित रह गए होंगे। आप ई-केवाईसी के काम को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट से करवा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: आज जारी होगी 19वीं किस्त।
- फोटो : Adobe Stock
ई-केवाईसी के अलावा किसानों को भू-सत्यापन का काम करवाना भी जरूरी है। इसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन होता है, इसलिए अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटकी होगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।