फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की देश को सौगात: आज से शुरू हुआ देश में स्वदेशी 4G नेटवर्क, जानें किन मायनों में है ये खास

Sat, 27 Sep 2025 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Sep 2025 11:55 AM IST
सार

BSNL 4G System Kya Hai: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश को स्वदेशी 4G नेटवर्क की सौगात की जिसके बाद बीएसएनएल के यूजर्स को इसका फायदा मिल सकेगा।

विज्ञापन
PM Modi Launches Indigenous 4G Network in India: Know Why Swadeshi 4G Technology Important
पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया BSNL का 4G नेटवर्क। - फोटो : Amar Ujala

PM Modi Launched 4G System: राज्य सरकारें हों या फिर भारत सरकार, ये समय-समय पर जरूरत के हिसाब से कई नई योजनाओं की शुरूआत करते हैं। इन योजनाओं को शुरू करने का उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। जैसे, आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार ओडिशा दौरे पर हैं।



यहां से उन्होंने कई सौगात दी जिसमें से एक है देश को 4जी प्रणाली की सौगात देना। जी हां, आज पीएम नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी प्रणाली को लॉन्च कर दिया है। इससे बीएसएनएल उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं किन मायनों में ये शुरुआत खास है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Modi Launches Indigenous 4G Network in India: Know Why Swadeshi 4G Technology Important
पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया BSNL का 4G नेटवर्क। - फोटो : AI

97 हजार से अधिक टॉवर्स का उद्धाटन

  • आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 4G नेटवर्क की सौगात दी और इसके लिए उन्होंने ओडिशा के झारसुगुड़ा से 97,500 से अधिक 4G मोबाइल टॉवर का उद्घाटन किया। दूरदराज क्षेत्रों में नेटवर्क पहुंचाने की परियोजना के तहत 14,180 मोबाइल 4जी टॉवर को डिजिटल भारत निधि के जरिए वित्त पोषित किया गया है।
PM Modi Launches Indigenous 4G Network in India: Know Why Swadeshi 4G Technology Important
पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया BSNL का 4G नेटवर्क। - फोटो : Adobe Stock

कई मायनों में है खास:-

इन क्षेत्रों के लिए सबसे खास

  • दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क के शुरू होने से और इसके 97 हजार से भी अधिक टॉवर लगने से टॉवर सुदूर, सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 26,700 असंबद्ध गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Launches Indigenous 4G Network in India: Know Why Swadeshi 4G Technology Important
पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया BSNL का 4G नेटवर्क। - फोटो : Adobe Stock

मिलेगा हाईस्पीड इंटरनेट

  • सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी नेटवर्क की शुरुआत होने से देशभर में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
PM Modi Launches Indigenous 4G Network in India: Know Why Swadeshi 4G Technology Important
पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया BSNL का 4G नेटवर्क। - फोटो : Adobe Stock

बाजार में BSNL की वापसी

  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि आजकल तो लोग 5G नेटवर्क चलाते हैं तो फिर इस 4G लॉन्च में क्या है? तो जान लें कि प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल, जियो और वीआई से बीएसएनएल पिछड़ रही थी, लेकिन अब बीएसएनएल द्वारा इस तरह से स्वदेशी 4G नेटवर्क को लॉन्च करना उनकी बाज में वापसी करवा सकता है। यही नहीं, कंपनी ने इस बार पूरी तरह से इंडिजिनस टेक्नोलॉजी (इसका मतलब है कि रेडियो, टावर, सॉफ्टवेयर और नेटवर्स समेत बाकी इंफ्रास्ट्रक्चर को भारत में ही डिजाइन और तैयार किया गया) का इस्तेमाल किया यानी ये पूरी तरह से स्वदेशी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed