PM Matritva Vandana Yojana; देश में विभिन्न तबकों और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब तबकों को सामाजिक स्तर पर ऊपर उठाना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना है। स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब शादीशुदा महिलाओं को गर्भवती होने पर 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
योजना का लाभ केवल शादीशुदा महिलाओं को ही मिलेगा। ऐसे में इस योजना का लाभ पाकर गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य संबंधी उचित सुविधाएं पा सकती हैं। इसके अलावा इन पैसों की सहायता से उनको उचित पोषण भी मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में विस्तार से -
IRCTC: गर्मियों की छुट्टियों में करिए सिक्किम की खूबसूरती की सैर, IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
2 of 5
Janani Suraksha Yojana
- फोटो : Istock
देश में ऐसे बच्चों की संख्या काफी ज्यादा है, जो पैदा होते समय ही कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में इस संख्या को कम करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का संचालन कर रही है।
3 of 5
money new
- फोटो : istock
इस स्कीम का लाभ गर्भवती महिलाओं को तीन चरणों में दिया जाता है। पहले चरण के अंतर्गत सरकार गर्भवती महिलाओं को 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। वहीं दूसरे चरण में 2 हजार रुपये, तीसरे चरण में 2 हजार रुपये और बच्चे के जन्म होने पर 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
आप इस लिंक पर https://wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana विजिट करके आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकती हैं।
5 of 5
Money New
- फोटो : Istock
आप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ऑफलाइन भी आवेदन कर सकती हैं। इस स्कीम का लाभ उन्हीं गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा, जिनकी उम्र 19 साल से ज्यादा है। इसके अलावा सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकती हैं।