PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ सीधे तौर पर किसानों को दिया जाता है जिसमें सालाना किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि वे कौन से किसान हैं जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता है? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। साथ ही आप देख सकते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: किन लोगों को नहीं मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ? चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में
कौन ले सकते हैं योजना का लाभ?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए वे किसान पात्र हैं...
- जो भूमिधारक किसान परिवार हैं
- जिन किसानों के नाम पर कृषि योग्य भूमि है
- जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं
ये लोग नहीं ले सकते योजना का लाभ:-
- पीएम किसान योजना का लाभ वे किसान नहीं रह सकते, जो संस्थागत भूमिधारक हैं, संवैधानिक पद पर रह चुके या रहने वाले लोग, सरकारी मंत्रालय, विभाग, या कार्यालय में कर्मचारी या अधिकारी रह चुके या रहने वाले लोग, स्थानीय सरकारी निकायों के नियमित कर्मचारी...
- केंद्र और राज्य सरकारों के वर्तमान और पूर्व मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा के वर्तमान और पूर्व सदस्य, केंद्र या राज्य सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) और स्वायत्त निकायों में कर्मचारी या अधिकारी रह चुके या रहने वाले लोग, राज्य विधानसभा और राज्य विधान परिषदों के वर्तमान और पूर्व सदस्य, जिला पंचायत के वर्तमान या पूर्व अध्यक्ष और किसी भी नगर निगम के वर्तमान या पूर्व महापौर इस योजना का लाभ लेने के लिए अपात्र हैं।
कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त?
- अब तक योजना के अंतर्गत 17 किस्त जारी की जा चुकी है और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी 18वीं किस्त जारी करने की तारीख सामने नहीं आई है। पर पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 17वीं किस्त जून में जारी हुई थी और इस हिसाब से 18वीं किस्त के अगले 4 महीने अक्तूबर में पूरे हो रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर माह में ये किस्त जारी हो सकती है।