फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या है 17वीं किस्त को लेकर अपडेट? जानें कब तक आ सकते हैं खाते में पैसे

Sat, 30 Mar 2024 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Mar 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: When can the 17th installment be released
17th Kist Release Date: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi: शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों के लिए राज्य और केंद्र दोनों ही कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं को शुरू करने का मकसद हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। इसी कड़ी में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार किसानों को योजना की जारी होने वाली अगली किस्त यानी 17वीं किस्त का इंतजार है। हर कोई इसकी तारीख जानना चाहता है, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 17वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: When can the 17th installment be released
17th Kist Release Date: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : PTI and Istock
  • दरअसल, अब तक योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 16 किस्त मिल चुकी हैं। बीती 28 फरवरी को 9 करोड़ किसानों को 16वीं किस्त जारी की गई। डीबीटी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया।
PM Kisan Yojana: When can the 17th installment be released
17th Kist Release Date: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock
  • वहीं, इसके बाद अब सभी को 17वीं किस्त का इंतजार है। जैसा कि सभी जानते हैं कि योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने बाद दी जाती है। ऐसे में 16वीं किस्त फरवरी में जारी हुई, तो 17वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: When can the 17th installment be released
17th Kist Release Date: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock
  • जब भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली कोई किस्त जारी होती है, तो इसकी पूरी जानकारी योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर दी जाती है। ऐसे में आप भी यहां पर जाकर किस्त की तारीख से लेकर बाकी जानकारियां चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: When can the 17th installment be released
17th Kist Release Date: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

किस्त पाने के लिए ये काम जरूर करवा लें:-

  • ई-केवाईसी जरूरी करवा लें, वरना किस्त अटक सकती है
  • अगर आप चाहते हैं किस्त का लाभ मिले, तो भू-सत्यापन करवा लें
  • अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना भी जरूरी है आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed